आदित्य सचदेवा हत्याकांड में हुई डॉक्टर की गवाही

गया : अपर जिला व सत्र न्यायाधीश नवम सुरेश प्रसाद मिश्रा की अदालत में आदित्य सचदेवा हत्याकांड में अभियोजन पक्ष के 15 वें गवाह के रूप में डाॅ विनय कुमार जैन की मंगलवार को गवाही हुई. उन्होंने अपनी गवाही में कहा कि 8 मई 2016 को जय प्रकाश नारायण अस्पताल में आदित्य के दोस्त नासिर […]

गया : अपर जिला व सत्र न्यायाधीश नवम सुरेश प्रसाद मिश्रा की अदालत में आदित्य सचदेवा हत्याकांड में अभियोजन पक्ष के 15 वें गवाह के रूप में डाॅ विनय कुमार जैन की मंगलवार को गवाही हुई. उन्होंने अपनी गवाही में कहा कि 8 मई 2016 को जय प्रकाश नारायण अस्पताल में आदित्य के दोस्त नासिर हुसैन की इंज्यूरी रिपोर्ट उन्होंने ही तैयार की थी.

इस रिपोर्ट पर उनकी ही लिखावट व हस्ताक्षर है. चोट सामान्य थी. नासिर को चोट सात मई को लगी थी और डाॅक्टर द्वारा इलाज अगले दिन रात 8:45 बजे किया गया. नासिर की चिकित्सा मगध मेडिकल काॅलेज में भी हो सकती थी. वहां न करा कर दूसरे दिन जय प्रकाश नारायण अस्पताल में कराया गया. बचाव पक्ष के वकील सत्यनारायण सिंह द्वारा चोट का सूजन होने की बात पूछे जाने पर डाॅ जैन ने कहा कि नासिर के शरीर में कोई सूजन नहीं था.
गौरतलब है कि सात मई को बोधगया से लौटने के क्रम में पुलिस लाइन रोड में आदित्य सचदेवा की गोली मार कर हत्या कर दी गयी थी. इस घटना में आदित्य के दोस्त नासिर को भी चोट आयी थी. अभियोजन पक्ष की ओर से मुकेश चंद्र सिन्हा ने गवाही करायी. बचाव पक्ष की ओर से सत्यनारायण सिंह, कैसर सर्फुद्दीन, किरण वर्मा, शौकत अली खां व मुजफ्फर आलम ने जिरह की. सुनवाई की अगली तारीख 20 अप्रैल निर्धारित है.
20 को मामले में होगी अगली सुनवाई
जयप्रकाश अस्पताल में हुआ था नासिर का इलाज

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >