मोदी के राज में छात्रों पर लगातार हो रहे हैं हमले : राहिला परवीन

गया : ऑल इंडिया स्टूडेंट्स फेडरेशन (एआइएसएफ) के 31 वां राज्य सम्मेलन के दूसरे दिन हादी हादशी स्कूल के सभागार में आयोजित समारोह को संबोधित करते हुए राष्ट्रीय परिषद की सदस्य राहिला परवीण ने पीएम नरेंद्र मोदी पर जाेरदार हमला किया. उन्होंने कहा कि लोकसभा चुनाव होने के बाद मोदी राज आया. इनके राज में […]

गया : ऑल इंडिया स्टूडेंट्स फेडरेशन (एआइएसएफ) के 31 वां राज्य सम्मेलन के दूसरे दिन हादी हादशी स्कूल के सभागार में आयोजित समारोह को संबोधित करते हुए राष्ट्रीय परिषद की सदस्य राहिला परवीण ने पीएम नरेंद्र मोदी पर जाेरदार हमला किया. उन्होंने कहा कि लोकसभा चुनाव होने के बाद मोदी राज आया. इनके राज में पूरे देश में छात्रों पर लगातार हमले हो रहे हैं. सरकार छात्रों पर दमनकारी नीति अपना रही है. विश्वविद्यालयों को युद्ध का मैदान बना दिया है.
छात्रों के आंदोलन को कुचलने के लिए उनके विरुद्ध देशद्रोह का मुकदमा किया जा रहा है. इस दौरान एआइएसएफ की राष्ट्रीय परिषद की सदस्य अमृता, राष्ट्रीय महासचिव विश्वजीत कुमार, सुशील कुमार, परवेज आलम, अमीन हाजरा, मृत्युंजय मृणाल, सरिता कुमारी, महेश कुमार व कुमार जितेंद्र ने समारोह को संबोधित किया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >