घुघरीटांड़ में एक सप्ताह से वाटर सप्लाइ बंद

गया : मनसरवा नाले से अतिक्रमण हटाने के दौरान वाटर सप्लाइ पाइपलाइन क्षतिग्रस्त होने से एक सप्ताह से घुघरीटांड़ मुहल्ले में जलापूर्ति बाधित है. पानी के लिए लोग परेशान हैं. स्थानीय संजय रजक, प्रमाेद रजक, मोहम्मद आबिद, मोहम्मद मुस्तकीम, जगदेव चौधरी, राजेश चौधरी, मोहम्मद शादीक व उदय प्रजापति आदि ने बताया कि घुघरीटांड़ बाइपास के […]

गया : मनसरवा नाले से अतिक्रमण हटाने के दौरान वाटर सप्लाइ पाइपलाइन क्षतिग्रस्त होने से एक सप्ताह से घुघरीटांड़ मुहल्ले में जलापूर्ति बाधित है. पानी के लिए लोग परेशान हैं. स्थानीय संजय रजक, प्रमाेद रजक, मोहम्मद आबिद, मोहम्मद मुस्तकीम, जगदेव चौधरी, राजेश चौधरी, मोहम्मद शादीक व उदय प्रजापति आदि ने बताया कि घुघरीटांड़ बाइपास के पास मनसरवा नाले से अतिक्रमण हटाने के दौरान मेन पाइपलाइन क्षतिग्रस्त हो गया था.
उस वक्त अधिकारियों ने कहा था कि पाइपलाइन को दो दिनों में ठीक कर लिया जायेगा. कई बार मांग करने के बाद भी इसे ठीक नहीं किया गया. पाइपलाइन ठीक कर जल्द जलापूर्ति शुरू नहीं किया गया, तो यहां के लोग आंदोलन करने को मजबूर होंगे. इधर जल पर्षद के कार्यपालक अभियंता राकेश कुमार सिंह ने बताया कि अतिक्रमण के दौरान क्षतिग्रस्त हुए पाइपलाइन के एक लेयर को ठीक कर दिया गया है. जल्द ही दूसरे लेयर को भी ठीक जलापूर्ति शुरू की जायेगी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >