मेडिकल काॅलेज में होगी स्पीच थेरेपी की व्यवस्था

गया. जन्म के बाद जिन बच्चों को बोलने में तकलीफ हाेती है, उनके लिए अब मगध मेडिकल काॅलेज व अस्पताल में स्पीच थेरेपी की व्यवस्था की जा रही है. इएनटी विभाग में इसके लिए अलग से इंतजाम किया गया है. स्पीच थेरेपी के लिए जरूरी सामान के साथ कमरा तैयार कर लिया गया. अस्पताल अधीक्षक […]

गया. जन्म के बाद जिन बच्चों को बोलने में तकलीफ हाेती है, उनके लिए अब मगध मेडिकल काॅलेज व अस्पताल में स्पीच थेरेपी की व्यवस्था की जा रही है. इएनटी विभाग में इसके लिए अलग से इंतजाम किया गया है.

स्पीच थेरेपी के लिए जरूरी सामान के साथ कमरा तैयार कर लिया गया. अस्पताल अधीक्षक डॉ सुधीर कुमार सिन्हा ने बताया कि जिन बच्चों को बोलने में तकलीफ हो रही हो, उनका यहां इलाज किया जायेगा.

थेरेपिस्ट द्वारा दिये गये समय पर अभिभावक अपने बच्चों को लेकर आयेंगे. उन्होंने कहा कि मेडिकल काउंसिल आॅफ इंडिया ने भी जांच के दौरान कई बार अस्पताल में स्पीच थेरेपी के इंतजाम नहीं होने पर आपत्ति जतायी थी. इस बात को भी ध्यान में रखकर स्पीच थेरेपी की व्यवस्था करायी गयी है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >