सड़क पर पेड़ गिरा किसी से रुपये छीने, तो किसी के गहने

खिजरसराय: गया जिले में खिजरसराय-टेटुआ मुख्य सड़क पर तेतारपुर जिनोरचक बांध के निकट गुरुवार की आधी रात एक पेड़ गिरा कर अपराधियों ने तीन ऑटो में सवार यात्रियों से हथियार के बल पर लूटपाट की. लूटपाट के शिकार नीमचक बथानी थाने के मई ग्राम के लोग नीमचक बथानी अनुमंडल में राशन कार्ड के लिए आवेदन […]

खिजरसराय: गया जिले में खिजरसराय-टेटुआ मुख्य सड़क पर तेतारपुर जिनोरचक बांध के निकट गुरुवार की आधी रात एक पेड़ गिरा कर अपराधियों ने तीन ऑटो में सवार यात्रियों से हथियार के बल पर लूटपाट की. लूटपाट के शिकार नीमचक बथानी थाने के मई ग्राम के लोग नीमचक बथानी अनुमंडल में राशन कार्ड के लिए आवेदन देने जा रहे थे.
लूटपाट के शिकार इदरीश खान, ऑटोचालक धनंजय कुमार, पार्वती देवी व अन्य का कहना है कि अनुमंडल कार्यालय में भीड़ अधिक होने की वजह से तड़के वहां पहुंचने के ख्याल से कमालपुर गांव का एक ऑटो रिजर्व कर देर रात साढ़े 12 बजे अपने गांव से नीमचक बथानी के लिए निकले थे. करीब दो बजे बांध के निकट सड़क पर पेड़ गिरा हुआ मिला. इस बीच, हथियारबंद अपराधियों ने ऑटो को घेर लिया. इसके बाद मारपीट व लूटपाट की. अपराधियों ने पार्वती देवी, पायल व गिरिजा देवी से सोने के झुमके, रेणु देवी से पायल, अनीता देवी से नोजपीन, संगीत देवी ,रीना देवी, विमली देवी, शांति देवी, कांति देवी के पास से सोने के टाॅप्स सहित रुपये छीन लिये.
एक अन्य घटना में इद्रीश खान से सात सौ रुपये व ऑटो ड्राइवर के पास से मोबाइल, एक हजार रुपये लूटे लिये. इसके अलावा यूपी के अयोध्या से लौट रहे नैली के पंकज सिंह, पंपम सिंह व शशिभूषण कुमार से भी लूटपाट की. पंकज सिंह का कहना है कि गया स्टेशन उतरने के बाद ऑटो रिजर्व कर नैली के लिए चले थे. रास्ते में अपराधियों ने लूटपाट शुरू कर दी. इस दौरान पीछे से आ रहे एक ट्रकचालक ने माजरा समझ कर पुलिस को इसकी सूचना दी. इस बीच, घटना को अंजाम देकर सभी अपराधी मौके से भाग हो गये. हालांकि, किसी ने इस घटना से संबंधित आवेदन थाने में नहीं दिया है. खिजरसराय के थानाध्यक्ष गौरव सिंधु का कहना है कि संबंधित मामले में लोगों से मिली जानकारी के आधार पर अपराधियों की तलाश हो रही है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >