गरदन के पिछले हिस्से में ऊपर दो टुकड़ों में मिली गोली

पोस्टमार्टम करनेवाले डॉक्टर ने दी गवाही गया : अपर जिला व सत्र न्यायाधीश (नवम) सुरेश प्रसाद मिश्रा की अदालत में मंगलवार को आदित्य सचदेवा के शव का पोस्टमार्टम करनेवाले डॉक्टर पूर्णेंदु शेखर की गवाही हुई. अपनी गवाही में डॉ शेखर ने बताया कि आठ मई, 2016 को उन्होंने अनुग्रह नारायण मगध मेडिकल कॉलेज में रात […]

पोस्टमार्टम करनेवाले डॉक्टर ने दी गवाही

गया : अपर जिला व सत्र न्यायाधीश (नवम) सुरेश प्रसाद मिश्रा की अदालत में मंगलवार को आदित्य सचदेवा के शव का पोस्टमार्टम करनेवाले डॉक्टर पूर्णेंदु शेखर की गवाही हुई. अपनी गवाही में डॉ शेखर ने बताया कि आठ मई, 2016 को उन्होंने अनुग्रह नारायण मगध मेडिकल कॉलेज में रात में एक बजे पोस्टमार्टम किया था. अपनी पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बारे में बताया कि गरदन के पिछले हिस्से में ऊपर दो टुकड़ों में गोली मिली. पोस्टमार्टम को लेकर कोई एक्स-रे नहीं किया,
न ही पोस्टमार्टम की वीडियोग्राफी नहीं हुई. अभियाेजन पक्ष की आेर लोक अभियोजक सरताज अली खान, अंबष्ठा योगानंद और बचाव पक्ष की ओर से सत्यनारायण सिंह, कैसर सर्फुद्दीन व अनिल कुमार ने जिरह की. अदालत में रॉकी यादव उर्फ राकेश रंजन, बिंदेश्वरी प्रसाद यादव उर्फ बिंदी यादव व टेनी यादव उपस्थित रहे. राजेश कुमार अदालत में उपस्थित नहीं थे. सुनवाई की अगली तिथि 10 अप्रैल को निर्धारित की गयी है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >