इमामगंज : नक्सलग्रस्त इमामगंज थाने के झारखंड के बॉर्डर पर स्थित दरभंगा गांव के रहनेवाले भाजपा के नये जिलाध्यक्ष धनराज शर्मा हमेशा भाकपा-माओवादी संगठन के निशाने पर रहे. इसके बावजूद उन्होंने कभी भाजपा का दामन नहीं छोड़ा. 2010 में माओवादियों ने श्री शर्मा के घर पर हमला कर डायनामाइट से उड़ा दिया था. लेकिन, अपने ऊपर आये तमाम खतरों को भांपते हुए भी उन्होंने न तो इमामगंज जाना छोड़ा और न ही अपनी पार्टी का काम
धनराज शर्मा वर्ष 1994 से 2000 तक दो बार इमामगंज प्रखंड अध्यक्ष के पद पर रहे. उसके बाद जिला में 2011 से 2016 तक जिला उपाध्यक्ष के पद पर रहे. मंगलवार को श्री शर्मा अपने गांव दरभंगा पहुंचे और माता-पिता सहित अन्य परिजनों का आशीर्वाद लिया. साथ ही, रानीगंज बाजार स्थित धर्मशाला परिसर में उनका अभिनंदन किया. समारोह में कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष ने कहा कि आप सबके सहयोग से ही मैं इस मुकाम तक पहुंचा हूं. पार्टी ने मुझे जिस उम्मीद से यह जिम्मेवारी सौंपी है. मैं पार्टी का काम ईमानदारी व निष्ठापूर्वक करूंगा. मेरा प्रयास रहेगा कि भाजपा प्रखंड इकाई से जिला स्तर पर और सशक्त बने, इसके लिए दिन-रात मेहनत करूंगा. इस मौके पर भाजपा पूर्वी प्रखंड अध्यक्ष विनोद सिंह, पश्चिमी मंडल अध्यक्ष गंगाधर पाठक, मनोज कुमार सिन्हा, संजय सिंह, अखिलेश सिंह, पूर्व मुखिया गजेंद्र दास, पंकज सिंह, मोती लाल सावरिया, मंटु प्रसाद, गया सिंह सहित काफी संख्या में लोग उपस्थित थे.
प्रदेश नेतृत्व को दी बधाई,डुमरिया. भाजपा नेता सह आर्मी से रिटायर्ड रामविलास सिंह चंद्रवंशी के आवास पर डुमरिया के भाजपा कार्यकर्ताओं की बैठक मंगलवार को हुई. इमामगंज विधानसभा क्षेत्र के निवासी धनराज शर्मा को भाजपा के जिलाध्यक्ष पद पर मनोनीत किये जाने पर श्री उन्हें बधाई दी गयी. साथ ही, इस क्षेत्र के निवासी को इस पद पर मनोनीत किये जाने तथा इस योग्य समझे जाने पर भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष नित्यानंद राय, विधान पार्षद कृष्ण कुमार सिंह, डॉ प्रेम कुमार को भी बधाई दी है.
बधाई देनेवालों में सेवरा पंचायत के मुखिया महेंद्र दास, शिवाजी सिंह, गोपाल सिंह, नवीन कुमार सिंह, अखौरी रीतेश कुमार, योगेंद्र चंद्रवंशी, संजय पांडेय, प्रमोद चंद्रवंशी, जनार्दन सिंह व विजय सिंह ने बधाई दी है. इस बैठक की अध्यक्षता भाजपा प्रखंड अध्यक्ष संजीव कुमार पाठक ने की. इधर, बाराचट्टी प्रतिनिधि के अनुसार, जिला अध्यक्ष पद पर धनराज शर्मा के चयन पर प्रखंड भाजपा नेताओं ने प्रसन्नता जाहिर करते हुए कहा कि इससे पार्टी को मजबूती मिलेगी. उक्त निर्णय का स्वागत करनेवालों में प्रखंड अध्यक्ष हेमराज वर्मा, जर्नादन द्विवेदी, सत्येन्द्र पांडे, सुधीर कुमार, दिनेश पांडे सहित कई कार्यकर्ता शामिल हैं.
