टिकारी : मां तारा देवी मंदिर केसपा में मंगलवार की देर शाम पहुंचे विधानसभा में विपक्ष के नेता डाॅ प्रेम कुमार ने बिहार सरकार की नीतियों पर जम कर प्रहार किया. उन्होंने सरकार की नीतियों को जनविरोधी बताया. उन्होंने कहा कि राज्य की जनता परेशान है, लेकिन राज्य सरकार का इस पर कोई ध्यान नहीं है.
उन्होंने बिजली बिल में हुई बढ़ोतरी पर कहा कि सरकार ट्रांसमिशन व सप्लाइ में हो रहे 40% बिजली बरबादी पर ध्यान न देकर गरीब जनता पर अतिरिक्त बोझ बढ़ा रही है. डाॅ कुमार ने कहा कि होमगार्ड के जवान नियोजित शिक्षिकाएं,आंगनबाड़ी सेविका-सहायिकाओं की मांग जायज है और उनको उनका हक मिलना ही चाहिए.
