अधीक्षक ने बताया कि विभाग के सभी पदाधिकारियों को कहा गया है कि बेहतर चिकित्सा देने जो भी कमी है, उसे जल्द ही दूर कर लिया जाय. उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य विभाग द्वारा अस्पताल में दस बेड के एक आइसीयू का प्रस्ताव था, लेकिन अभी उसमें कुछ होता दिख नहीं रहा है, ऐसे में अस्पताल प्रशासन द्वारा ही एक कोशिश की जा रही है.
अधीक्षक ने बताया कि वर्तमान में जो आइसीयू है, उससे सटा हुआ एक दवा स्टोर है. इस दवा स्टोर को कैंपस में नये बने स्थान पर शिफ्ट कर दिया जायेगा. इसके बाद दवा स्टोर वाली जगह की दीवार को तोड़ कर आइसीयू का विस्तार किया जा सकेगा. इससे 8-10 बेड बढ़ जायेंगे. अधीक्षक ने कहा कि मॉनसून शुरू होने से पहले ही सारी व्यवस्था बेहतर कर ली जायेगी.
