बाइक रिपेयरिंग दुकान में लगी आग लाखों का नुकसान
गया: शहर के नवागढ़ी मोड़ के पास बाइक व साइकिल की रिपेयरिंग दुकान में गुरुवार की अहले सुबह आग लगने से लाखों रुपये का सामन व उपकरण जल कर राख हो गया. दुकान के मालिक दयानंद प्रसाद ने बताया कि बुधवार की रात दुकान को बंद कर अपने घर चला गया था. अहले सुबह करीब […]
गया: शहर के नवागढ़ी मोड़ के पास बाइक व साइकिल की रिपेयरिंग दुकान में गुरुवार की अहले सुबह आग लगने से लाखों रुपये का सामन व उपकरण जल कर राख हो गया. दुकान के मालिक दयानंद प्रसाद ने बताया कि बुधवार की रात दुकान को बंद कर अपने घर चला गया था. अहले सुबह करीब चार बजे उसे सूचना मिली कि उसकी दुकान में आग लग गयी है.
आनन-फानन में आसपास के लोगों के सहयोग से आग को नियंत्रित करने का प्रयास किया गया, पर काबू नहीं पाया जा सका. काफी मशक्कत के बाद दमकल के सहारे आग बुझायी गयी. दयानंद प्रसाद ने बताया कि इस अगलगी में दुकान में रखी कंप्रेशर मशीन, जेनेरेटर के साथ ही रिपेयरिंग के लिए रखी कई बाइक व साइकिल जल कर राख हो गयीं. इससे करीब तीन लाख रुपये का नुकसान हो गया.
उन्होंने बताया कि संभवत: शॉर्ट सर्किट के कारण ही दुकान में आग लग गयी होगी. दयानंद प्रसाद ने कहा कि दुकान का बीमा भी नहीं कराया गया था, इस कारण नुकसान की भरपाई करने व फिर से दुकान शुरू करने के लिए उसके पास पूंजी नहीं है.