हमजापुर में किराये के घर में लगायी फांसी लगा छात्र ने दी जान

आमस/गुरुआ : थाना क्षेत्र के हमजापुर में गुरुवार की दोपहर एक युवक ने फांसी लगा कर आत्महत्या कर ली. मृतक गुरुआ थाना क्षेत्र के बिरहमा गांव का रहनेवाला 18 वर्षीय कुंदन कुमार उर्फ दिव्यांशु राज रंजन बताया जाता है. युवक गुरुआ इंटर कॉलेज में इंटर फर्स्ट इयर का स्टूडेंट था, जो अपने छोटे भाई गुंजन […]

आमस/गुरुआ : थाना क्षेत्र के हमजापुर में गुरुवार की दोपहर एक युवक ने फांसी लगा कर आत्महत्या कर ली. मृतक गुरुआ थाना क्षेत्र के बिरहमा गांव का रहनेवाला 18 वर्षीय कुंदन कुमार उर्फ दिव्यांशु राज रंजन बताया जाता है. युवक गुरुआ इंटर कॉलेज में इंटर फर्स्ट इयर का स्टूडेंट था, जो अपने छोटे भाई गुंजन कुमार के साथ गत दो माह से हमजापुर में भूषण कुमार के मकान में िकराये पर रह कर ट्यूशन किया करता था. छोटे भाई ने बताया गुरुवार करीब 12 बजे दिन में वह बाजार गया था.

एक घंटे बाद जब वापस लौटा, तो कमरे का दरवाजा बंद था. बहुत प्रयास के बावजूद नहीं खुला, तो उसने कमरे की खिड़की से अंदर झांका. अंदर का दृश्य देख कर फूट-फूट कर रोने लगा. कुंदन गले में गमछे का फंदा लगा सीलिंग फैन से झूल रहा था. छोटे भाई ने शोर मचाया, जिसके बाद आसपास के लोग दौड़ पड़े और किसी तरह दरवाजे को खोला.

तब तक कुंदन दम तोड़ चुका था. इस घटना के बाद मृतक के पिता वीरेंद्र प्रसाद और माता कलावती देवी गांव से हमजा पुर पहुंचे.मां ने रोते हुए बताया कि होली की छुट्टी में घर गया था. पिता कुछ दिन पहले ही दोनों बेटों से मिल कर लौटे थे. घटना की सूचना मिलते ही आमस थानाध्यक्ष डॉ रामविलास यादव अन्य पुलिस अधिकारी और जवानों के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और जांच पड़ताल के बाद शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. थानाध्यक्ष ने बताया कि छात्र ने आत्महत्या क्यों की इसका पता नहीं चल सका है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >