प्रैक्टिकल में पास कराने के लिए शिक्षकों ने छात्रों से मांगे रुपये!
शेरघाटी: रंगलाल इंटर विद्यालय में बुधवार को प्रायोगिक परीक्षा के दौरान अलग-अलग विषयों के लिए शिक्षकों द्वारा परीक्षा में शामिल छात्र-छात्राओं से रुपये वसूले जाने का मामला सामने आया है. दूसरी तरफ, परीक्षा प्रयोगशाला की जगह नये भवन के खुले बरामदे में लेने की भी शिकायत है. मो फिरदौस, संजीव कुमार, विकास कुमार, रिंकी कुमारी, […]
शेरघाटी: रंगलाल इंटर विद्यालय में बुधवार को प्रायोगिक परीक्षा के दौरान अलग-अलग विषयों के लिए शिक्षकों द्वारा परीक्षा में शामिल छात्र-छात्राओं से रुपये वसूले जाने का मामला सामने आया है. दूसरी तरफ, परीक्षा प्रयोगशाला की जगह नये भवन के खुले बरामदे में लेने की भी शिकायत है.
मो फिरदौस, संजीव कुमार, विकास कुमार, रिंकी कुमारी, खुशबू कुमारी व अन्य बताया कि प्रायोगिक परीक्षा के लिए उनसे प्रति विषय एक-एक सौ रुपये लिए जाने के बाद पास कराने की गारंटी दी जाती है. इससे पहले भी इस ऐतिहासिक विद्यालय में पठन-पाठन व समुचित व्यवस्था के लिए छात्र व स्थानीय नागरिक कई बार अपनी आवाज उठा चुके हैं.
इसके बावजूद बहुत सुधार होता नहीं दिख रहा है. इस संबंध में प्राचार्य एसके राय का कहना है कि सभी आरोप झूठे हैं. प्रायोगिक परीक्षा के दौरान छात्र–छात्राओं से पैसे लेने की बात बिल्कुल निराधार है. इधर, एसडीओ ज्योति कुमार ने शिकायत मिलते ही जिला शिक्षा पदाधिकारी से बात कर कार्रवाई का भरोसा दिलाया है.