मारपीट व लूटपाट मामले के आरोपित ने भी कराया मुकदमा

गया : दुकानदार से मारपीट व लूटपाट करने के आरोपित ने भी दुकानदार व उसके समर्थकाें के खिलाफ मामला दर्ज कराया है. आरोपित रमना रोड निवासी कौशल कुमार का कहना है कि बीते शनिवार को वह तकादा करने के लिए चपरदह रोड स्थित हार्डवेयर के दुकानदार रामाशीष यादव की दुकान पर गया था. दुकानदार ने […]

गया : दुकानदार से मारपीट व लूटपाट करने के आरोपित ने भी दुकानदार व उसके समर्थकाें के खिलाफ मामला दर्ज कराया है. आरोपित रमना रोड निवासी कौशल कुमार का कहना है कि बीते शनिवार को वह तकादा करने के लिए चपरदह रोड स्थित हार्डवेयर के दुकानदार रामाशीष यादव की दुकान पर गया था. दुकानदार ने पैसे नहीं देने की बात कहते हुए अपने साथियों के साथ उसे पीटा. इस दौरान उसके गले से सोने की चेन भी छीन ली.

मेडिकल थानाध्यक्ष लाल बिहारी पासवान ने बताया कि संबंधित मामले में दुकानदार के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर लिया गया है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >