हथियारबंद बदमाशों ने पुल निर्माण का काम रोका

स्थानीय लोगों के पहुंचने पर भागे पुलिस ने लिया घटनास्थल का जायजा शेरघाटी : पूर्व डीजीपी अभयानंद के गांव चिताप खुर्द स्थित चिताप नदी के ऊपर चल रहे पुल निर्माण कार्य को देर रात असलहों से लैस बदमाशों ने रुकवा दिया. बदमाशों ने निर्माण कार्य में जुटे कर्मचारियों व मजदूरों की जम कर धुनाई भी […]

स्थानीय लोगों के पहुंचने पर भागे

पुलिस ने लिया घटनास्थल का जायजा
शेरघाटी : पूर्व डीजीपी अभयानंद के गांव चिताप खुर्द स्थित चिताप नदी के ऊपर चल रहे पुल निर्माण कार्य को देर रात असलहों से लैस बदमाशों ने रुकवा दिया. बदमाशों ने निर्माण कार्य में जुटे कर्मचारियों व मजदूरों की जम कर धुनाई भी कर दी. मजदूरों का शोर सुन कर आस-पास के गांव के लोग बड़ी संख्या में मौके पर पहुंचे. गांववालों को नजदीक आता देख बदमाश मौके से फरार हो गये. इस बीच डीएसपी उपेंद्र प्रसाद के नेतृत्व में शेरघाटी पुलिस भी मौके पर पहुंच गयी. डीएसपी ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है.
प्रथम दृष्टया मामला किसी शरारती तत्व से जुड़ा प्रतीत होता है. गौरतलब है कि चिताप नदी के ऊपर बनाये जा रहे पुल से आमस व गुरुआ के दर्जनों से गांव के ग्रामीणों का विशेष जुड़ाव है. यह पुल निर्माण कार्य पूरा होने पर आमस व गुरुआ के गांव सीधे तौर पर मुख्य मार्ग से जुड़ जायेंगे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >