शराब पीने के आरोप में पांच गिरफ्तार

मानपुर : मुफस्सिल थाने की पुलिस ने शराब पीकर घूमते पांच लोगों को गिरफ्तार किया है. सभी की जांच ब्रेथ एेनेलाइजर से की गयी. आरोपितों में शिक्षक समेत एक डीलर भी है. मुफस्सिल थानाध्यक्ष कमलेश कुमार शर्मा ने बताया कि मध्य विद्यालय, जमुआवां, के प्रधानाध्यापक सह मेहरवानचक निवासी अरविंद यादव, जन वितरण प्रणाली के दुकानदार […]

मानपुर : मुफस्सिल थाने की पुलिस ने शराब पीकर घूमते पांच लोगों को गिरफ्तार किया है. सभी की जांच ब्रेथ एेनेलाइजर से की गयी. आरोपितों में शिक्षक समेत एक डीलर भी है. मुफस्सिल थानाध्यक्ष कमलेश कुमार शर्मा ने बताया कि मध्य विद्यालय, जमुआवां, के प्रधानाध्यापक सह मेहरवानचक निवासी अरविंद यादव, जन वितरण प्रणाली के दुकानदार नरेश पासवान, लखनपुर गांव के रहने वाला पप्पू बिंद, श्री बिंद व किशोर बिंद को जेल भेज दिया गया.

तीन लोग गिरफ्तार
टिकारी. अलीपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत डिहुरा गांव में शनिवार को पुलिस ने छापेमारी कर शराब के साथ तीन लोगों को गिरफ्तार किया है. थानाध्यक्ष संतोष कुमार ने बताया कि डिहुरा गांव में छापेमारी के दौरान पुलिस ने चार लीटर किसमिस से तैयार शराब के साथ तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया है. मामले से संबंधित पूछताछ की जा रही है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >