मापी से लोग संतुष्ट नहीं

नगर आयुक्त ने मनसरवां नाले का किया निरीक्षण, संतुष्टि के बाद ही अतिक्रमण हटाने का आश्वासन गया : मनसरवां नाले से अतिक्रमण हटाने का मामला अटकता दिख रहा है. अंचल कार्यालय द्वारा की गयी मापी से लोग संतुष्ट नहीं दिख रहे हैं. शुक्रवार को नगर आयुक्त विजय कुमार व सीओ विजय कुमार सिंह पंतनगर पहुंच […]

नगर आयुक्त ने मनसरवां नाले का किया निरीक्षण, संतुष्टि के बाद ही अतिक्रमण हटाने का आश्वासन

गया : मनसरवां नाले से अतिक्रमण हटाने का मामला अटकता दिख रहा है. अंचल कार्यालय द्वारा की गयी मापी से लोग संतुष्ट नहीं दिख रहे हैं. शुक्रवार को नगर आयुक्त विजय कुमार व सीओ विजय कुमार सिंह पंतनगर पहुंच कर लोगों से जानकारी ली. लोगों ने बताया कि अंचल अमीन द्वारा करायी गयी मापी से संतुष्ट नहीं हैं.

इस पर अधिकारियों ने कहा कि लोग अपने स्तर से अमीन रखकर मापी करा लें. नगर आयुक्त ने आदेश दिया कि मनसरवां नाले की शुरू से सफाई करायी जाये. इसके बाद अतिक्रमण हटाने के लिए रास्ता भी निकाल आयेगा. लोगों ने बताया कि किसी जगह अमीन ने नाले पर ही पूरा मकान बना बताया है, जिसे तोड़ने के लिए चिह्नित किया गया है.

मकान तोड़ने के लिए अर्थमूवर की जरूरत होगी. जिसे ले जाने के लिए भी रास्ता बनाना होगा. अधिकारियों के आदेश के बाद नाले की सफाई शुरू कर दी गयी है. गौरतलब है कि मनसरवां नाले की जमीन पर अतिक्रमण कर मकान बना लिये जाने के कारण बरसात में जलजमाव से लोगों को खूब फजीहत झेलनी पड़ी थी. करीब एक सप्ताह तक पंतनगर, मधुसूदन कॉलोनी व अशोक विहार कॉलोनी में जलजमाव था. इसकी सूचना पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार गया पहुंचे थे व लोगों की तकलीफ जानी थी.

श्री कुमार ने अधिकारियों को आदेश दिया था कि मनसरवां नाले से हर हाल में अतिक्रमण हटाना सुनिश्चित करें. नगर अंचल के अमीन ने मापी कर मनसरवां नाले की जमीन पर अतिक्रमण कर बनाये गये 50 से अधिक मकानों को चिह्नित किया है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >