चिंता. जलापूर्ति केंद्र के मीटर में लगी आग, पानी सप्लाइ बाधित
गया: नगर निगम स्टोर के जलापूर्ति केंद्र के बिजली मीटर में आग लग जाने के कारण कई मुहल्लों में वाटर सप्लाइ बंद हो गयी है. जानकारी के अनुसार, गुरुवार की सुबह नौ बजे एका-एक बिजली मीटर में आग लग गयी. सूचना पाकर पहुंचे निगम के कर्मचारियों ने किसी तरह आग बुझायी. आग लगने के बाद […]
गया: नगर निगम स्टोर के जलापूर्ति केंद्र के बिजली मीटर में आग लग जाने के कारण कई मुहल्लों में वाटर सप्लाइ बंद हो गयी है. जानकारी के अनुसार, गुरुवार की सुबह नौ बजे एका-एक बिजली मीटर में आग लग गयी. सूचना पाकर पहुंचे निगम के कर्मचारियों ने किसी तरह आग बुझायी. आग लगने के बाद जलापूर्ति केंद्र में बिजली बाधित हो गयी है. इस केंद्र से डोमटोली, बैरागी व मुरली हिल मुहल्ले में पानी सप्लाइ दी जाती है, जो पूरी तरह से बाधित हो गयी है.
गौरतलब है कि इससे पहले कॉटन मिल जलापूर्ति केंद्र के बिजली मीटर में आग लग चुकी है. इसमें इंडिया पावर के एक कर्मचारी ही घायल हो गये थे.
जलपर्षद के प्रभारी कार्यपालक अभियंता राकेश कुमार सिंह ने बताया कि मीटर में अाग लगने की घटना के बाद इंडिया पावर के अधिकारी को पत्र लिखा जा रहा है. उनसे कहा जा रहा है कि मीटर में कोई खराबी है, तो उसे ठीक करा लिया जाये. हालांकि, जब तक मीटर सही नहीं होता तब तक डोमटोली, मुरली हिल व बैरागी में पानी सप्लाइ बाधित रहेगा.