कॉलेजकर्मियों ने वीसी का घेराव कर एमयू को कराया बंद

बोधगया: बोधगया स्थित शाक्यमुनि कॉलेज के शिक्षकों की सेवा-अनुशंसा करने व राजभवन के निर्देशों का अनुपालन कराने को लेकर गुरुवार को कॉलेज के शिक्षक व शिक्षकेतर कर्मचारियों ने कुलपति प्रो कुसुम कुमारी का घेराव किया. कुलपति कक्ष के बाहर व कक्ष में प्रदर्शन कर रहे कर्मियों को वीसी द्वारा संतोषजनक जवाब नहीं दिये जाने के […]

बोधगया: बोधगया स्थित शाक्यमुनि कॉलेज के शिक्षकों की सेवा-अनुशंसा करने व राजभवन के निर्देशों का अनुपालन कराने को लेकर गुरुवार को कॉलेज के शिक्षक व शिक्षकेतर कर्मचारियों ने कुलपति प्रो कुसुम कुमारी का घेराव किया. कुलपति कक्ष के बाहर व कक्ष में प्रदर्शन कर रहे कर्मियों को वीसी द्वारा संतोषजनक जवाब नहीं दिये जाने के बाद आक्रोशित होकर एमयू के प्रशासकीय भवन स्थित सभी शाखाओं को कर्मियों ने बंद करा दिया. दोपहर बाद करीब तीन बजे शिक्षक व शिक्षकेतर कर्मचारियों द्वारा एमयू को बंद करा दिये जाने के बाद एमयू के कार्यरत कर्मचारी भी शाखाओं को बंद कर चले गये. इससे कामकाज भी प्रभावित हुआ.

इस बारे में शाक्यमुनि काॅलेज के शिक्षक व शिक्षकेतर कर्मचारी संघ के अध्यक्ष अशोक कुमार ने बताया कि विगत छह मार्च को प्रभारी प्राचार्य द्वारा काॅलेज के शिक्षकों का सेवा सामंजन से संबंधित प्रपत्र कुलपति को सौंपा गया था, जिसकी स्क्रुटनी का आदेश कुलपति द्वारा लंबित रखा जा रहा है. उन्होंने बताया कि वीसी से यह भी मांग की गयी कि विगत तीन वर्षों से कॉलेज के प्राचार्य डॉ अरविंद कुमार तिवारी कथित रूप से गबन के आरोप के कारण कॉलेज नहीं आ रहे हैं व इस कारण शिक्षकों व कर्मचारियों का भविष्य अंधकार में जा रहा है.

साथ ही, काॅलेज के प्राचार्य व सचिव पर मुकदमा दर्ज कराने की भी मांग कुलपति से की जा रही थी. लेकिन, वीसी ने उनकी एक नहीं सुनी व वह मामले को टालते रहे. इसके बाद मौजूद कॉलेज कर्मचारियों ने आक्रोशित होकर एमयू के प्रशासकीय भवन को बंद करा दिया. उन्होंने बताया कि कर्मियों के प्रदर्शन के दौरान ही कुलपति दूसरे रास्ते से बाहर निकल गये.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >