हर कोई करे पहल, ताकि सुरक्षित रहे फल्गु नदी
गया: हर किसी को फल्गु नदी को सुरक्षित रखने के लिए पहल करनी होगी. इससे नदी सुरक्षित रहेगी. फिलहाल नदी को नोच कर उसमें से बालू उठाया जा रहा है. जिस रफ्तार से यह काम हो रहा है. कुछ ही वर्षों में फल्गु इतिहास के पन्नों में सिमट कर रह जायेगी. उक्त बातें आहर-पइन बचाओ […]
गया: हर किसी को फल्गु नदी को सुरक्षित रखने के लिए पहल करनी होगी. इससे नदी सुरक्षित रहेगी. फिलहाल नदी को नोच कर उसमें से बालू उठाया जा रहा है. जिस रफ्तार से यह काम हो रहा है. कुछ ही वर्षों में फल्गु इतिहास के पन्नों में सिमट कर रह जायेगी. उक्त बातें आहर-पइन बचाओ अभियान के संयोजक एमपी सिन्हा ने फल्गु बचाने के लिए आयोजित संगोष्ठी में बुधवार को देवघाट पर कही. उन्होंने कहा कि हर जगह नियम के खिलाफ बालू का उठाव किया जा रहा है. प्रशासन को बालू उठाव पर रोक लगानी चाहिए.
उन्होंने कहा कि गया जी के हृदय पर नदी बहती है. सुंदर छटा व धार्मिक दृष्टिकोण से फल्गु नदी को महत्वपूर्ण माना गया है. इसके बाद भी इसकी सुरक्षा के लिए पूरी तौर से अनदेखी की जा रही है.
नदी में नालों का गंदा पानी पहुंच रहा है. भूगर्भ जल प्रदूषित हो रहा है. संगोष्ठी में नदियों को पुर्नजीवित करने के लिए गया से पटना तक जल यात्रा करने का निर्णय लिया गया. जल यात्रा अप्रैल में होगी. इस मौके पर प्रमीला पाठक, सत्येंद्र कुमार शांडिल्य, संजय सिंह, जगत भूषण, एएच खान, योगेंद्र यादव, लालजी प्रसाद व उदय सिंह आदि मौजूद थे.