संस्कृति और गौरवशाली इतिहास से बनी पहचान

गया : बिहार दिवस पर गया कॉलेज में आयोजित सेमिनार को संबोधित करते हुए एमबीए विभागाध्यक्ष प्रो (डॉ) जावेद अशरफ ने कहा कि ऐतिहासिक दृष्टिकोण से बिहार का काफी महत्व है. बिहार के इतिहास के बगैर भारत का इतिहास अधूरा है. बिहारी युवा देश व विदेश में सभी क्षेत्रों में अपनी मेहनत से परचम लहरा […]

गया : बिहार दिवस पर गया कॉलेज में आयोजित सेमिनार को संबोधित करते हुए एमबीए विभागाध्यक्ष प्रो (डॉ) जावेद अशरफ ने कहा कि ऐतिहासिक दृष्टिकोण से बिहार का काफी महत्व है. बिहार के इतिहास के बगैर भारत का इतिहास अधूरा है. बिहारी युवा देश व विदेश में सभी क्षेत्रों में अपनी मेहनत से परचम लहरा रहे हैं. प्राचार्य शमसुल इसलाम ने कहा कि बिहारी अस्मिता व बिहारी पहचान से जुड़े बिहार दिवस की परिकल्पना कुछ साल पहले नीतीश कुमार ने की थी. बिहार की संस्कृति इसके गौरवशाली इतिहास की पहचान है. इससे बिहारियों का स्वाभिमान व गौरव बढ़ा है. इस मौके पर युवराज गौतम, अभिषेक कुमार, राजा कुमार, ऋषि कुमार सहित अन्य विद्यार्थियों ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति की. इस मौके पर जनसंपर्क पदाधिकारी डॉ आरएस नागमणि सहित अन्य लोग मौजूद थे.
एएम कॉलेज में हुआ सांस्कृतिक कार्यक्रम : बिहार दिवस पर अनुग्रह मेमोरियल लॉ कॉलेज के परिसर में संगोष्ठी का आयोजन किया गया. इसकी अध्यक्षता मगध विश्वविद्यालय के विधि संकाय के डीन सह प्रभारी प्राचार्य डॉ प्रदीप कुमार ने की. इस दौरान वक्ताओं ने बिहार से संबंधित इतिहास के बारे में चर्चा की. साथ ही विद्यार्थियों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया.
उधर, छात्र राजद द्वारा आयोजित समारोह को संबोधित करते हुए छात्र नेता राहुल रंजन ने कहा कि बिहार की धरती को मां गंगा ने अपने पवित्र जल से सींच रखा है. छात्र नेता इंजीनियर तरुण लाल यादव ने कहा कि बिहार में ही दुनिया के महान गणितज्ञ आर्यभट, राजनीतिज्ञ चाणक्य व वैद्य चरक का जन्म हुआ था. गौतम बुद्ध व जैन मुनि महावीर का कार्यक्षेत्र बिहार ही रहा. बिहार ने ही देश को प्रथम राष्ट्रपति डॉ राजेंद्र प्रसाद दिया. क्रांतिकारी खुदी राम बोस व जगदेव प्रसाद बिहार के ही रहनेवाले थे. उन्होंने कहा कि मधुबनी की पेंटिंग, गया का तिलकुट, भागलपुर का आम, मुजफ्फरपुर की लीची व बिहार का लिट्टी-चाेखा देश-दुनिया में प्रसिद्ध है.
पेंटिंग में बच्चों ने दिखायी प्रतिभा
खटकाचक स्थित श्री शिक्षा निकेतन स्कूल के में पेंटिंग प्रतियोगिता का आयोजन बुधवार को किया गया. इस प्रतियोगिता में बच्चों ने पेंटिंग के जरिये अपनी प्रतिभा का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया. वहां मौजूद शिक्षिकाओं ने बच्चों की सराहना की और उन्हें और बेहतर प्रस्तुति से संबंधित टिप्स दिये. इस मौके पर विद्यालय प्रबंधन समिति की सदस्य पूनम कुमारी, शिक्षिका सरिता कुमारी, प्रीति कुमारी, अंजलि कुमारी व बबिता कुमारी आिद लोग मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >