कपड़ा व्यवसायी के यहां आइटी का सर्वे

गया: कोतवाली थाना क्षेत्र धामी टोला स्थित कपड़े के थोक विक्रेता दीपक खंडेलवाल की दुकान पर आयकर विभाग के अधिकारी शुक्रवार की सुबह सर्वे करने पहुंचे. आइटी की टीम के पहुंचते ही बाजार में खलबली मच गयी. खासकर व्यापारियों के बीच यह चर्चा का विषय बन गया. सूत्रों का कहना है कि सर्वे के तहत […]

गया: कोतवाली थाना क्षेत्र धामी टोला स्थित कपड़े के थोक विक्रेता दीपक खंडेलवाल की दुकान पर आयकर विभाग के अधिकारी शुक्रवार की सुबह सर्वे करने पहुंचे. आइटी की टीम के पहुंचते ही बाजार में खलबली मच गयी. खासकर व्यापारियों के बीच यह चर्चा का विषय बन गया. सूत्रों का कहना है कि सर्वे के तहत करोड़ों रुपये के हेरफेर व उसे ठिकाने लगाये जाने का मामला सामने आया है.

यही नहीं करोड़ों रुपये के टर्न ओवर वाले दुकानदार ने बीते दो साल से इंकम टैक्स रिटर्न नहीं भरा है. धामी टोला स्थित खंडेवाल की दुकान शहर के बाजार में बड़ा नाम है. खासकर थोक में माल बेचने वालों में उनकी गिनती टाॅप फाइव में होती है. सूत्रों का कहना है कि आयकर विभाग की नजर नोटबंदी के बाद से ही दुकान पर लगी हुई थी.

टीम में शामिल अधिकारियों में कुछ कपड़ा होलसेल दुकान का बीते दो वर्ष का स्टॉक रजिस्टर खंगालने में जुटे थे, तो कुछ दुकानदार व उसके परिवार के बुक्स आॅफ अकाउंट को खंगालने में भिड़े थे. इसके अलावा कुछ सदस्य आय-व्यय व खरीद-फरोख्त के ब्योरे का आंकड़ा जांचने में जुटे थे. विभाग के वरीय अधिकारी का कहना है कि करोड़ों रुपये की टैक्स चोरी का मामला प्रकाश में आ रहा है. स्टॉक व बैंक अकाउंट की जांच चल रही है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >