रुपये-पैसों के लेनदेन के विवाद में चले रोड़े

बोधगया: पैसे के लेने-देन को लेकर हुए विवाद में दो पक्षों के बीच जम कर रोड़ेबाजी हो गयी व इसमें दो लोग घायल हो गये. दोनों घायलों को पुलिस ने इलाज के लिए भेजा व दोनों पक्षों की ओर से मगध विश्वविद्यालय थाने में मामला भी दर्ज कराया गया. दरअसल, थाना क्षेत्र के भोर वार […]

बोधगया: पैसे के लेने-देन को लेकर हुए विवाद में दो पक्षों के बीच जम कर रोड़ेबाजी हो गयी व इसमें दो लोग घायल हो गये. दोनों घायलों को पुलिस ने इलाज के लिए भेजा व दोनों पक्षों की ओर से मगध विश्वविद्यालय थाने में मामला भी दर्ज कराया गया. दरअसल, थाना क्षेत्र के भोर वार गांव में गुरुवार की सुबह करीब 10 बजे गांव के ही दो युवकों में पैसे के लेनेदेन को लेकर विवाद हो गया.

दोनों युवकों ने गांव में ही एक कोचिंग सेंटर खोला था. कुछ महीनों बाद एक युवक ने अपने को कोचिंग सेंटर से अलग कर लिया. अब कोचिंग को खोलने में लगी पूंजी की मांग करने लगा. दूसरे साथी द्वारा थोड़ी-थोड़ी रकम के रूप में लौटाने की बात कही जा रही थी.

इसी बात को लेकर विवाद बढ़ गया व दोनों झगड़ने लगे. इस बीच दोनों युवकों के घरवाले भी इसमें शामिल हो गये और दोनों पक्षों की ओर से रोड़ेबाजी होने लगी. सूचना पर पहुंची मगध विश्वविद्यालय थाने की पुलिस ने मामले को शांत कराया व रोड़ेबाजी से घायल हुए राम स्वरूप यादव(पैक्स अध्यक्ष) व सुदर्शन यादव को इलाज के लिए भेज दिया. थानाध्यक्ष अबुजर हुसैन अंसारी ने बताया कि इस मामले में दोनों पक्षों की ओर से मामला दर्ज कराया गया है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >