बदलेगा मौसम, हाेली में बारिश होने की संभावना

गया: बुधवार से माैसम ने फिर करवट ले ली है. इस बार हाेली कंपकंपा देनेवाली हाे सकती है. मौसम विभाग ने बारिश का पूर्वानुमान लगाया है. बुधवार काे बदली छायी रही. हवा नहीं चली. इसकी वजह से दिनभर ऊमस रहा. मंगलवार की तुलना में बुधवार काे अधिकतम तापमान में तीन डिग्री सेल्सियस की गिरावट आयी. […]

गया: बुधवार से माैसम ने फिर करवट ले ली है. इस बार हाेली कंपकंपा देनेवाली हाे सकती है. मौसम विभाग ने बारिश का पूर्वानुमान लगाया है. बुधवार काे बदली छायी रही. हवा नहीं चली. इसकी वजह से दिनभर ऊमस रहा. मंगलवार की तुलना में बुधवार काे अधिकतम तापमान में तीन डिग्री सेल्सियस की गिरावट आयी.

मंगलवार काे अधिकतम तापमान 31.6 डिग्री व न्यूनतम तापमान 11.9 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया था, वहीं बुधवार काे अधिकतम पारा 28.5 डिग्री व न्यूनतम 15.3 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया. माैसम विज्ञान केंद्र, पटना, के एक अधिकारी के मुताबिक गुरुवार काे भी आसमान में छिटपुट बादल छाये रहने की संभावना है.

शुक्रवार काे तेज हवा व आसमान में बादल छाने के साथ बूंदाबांदी व बिजली के काैंधने की भी संभावना जतायी गयी है. शनिवार को बारिश हाेगी पर दूसरे दिन रविवार यानी हाेलिका दहन के दिन आसमान में बादल छाये रहने के साथ-साथ हल्की बारिश व तेज हवा के चलने की संभावना जतायी गयी है. हाेली के दिन साेमवार व झुमटा के दिन मंगलवार काे तेज हवा के साथ बारिश की भी संभावना जतायी गयी है. माैसम में ऐसे बदलाव के साथ तापमान में गिरावट आने की भी संभावना है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >