महिलाओं को सशक्त बनाने में हो सबकी भागीदारी

बोधगया: अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर बुधवार को मगध विश्वविद्यालय के डिपार्टमेंट ऑफ वुमेन स्टडी द्वारा अंगरेजी विभाग के सहयोग से सेमिनार का आयोजन किया गया. इसमें मुख्य अतिथि मिथिला यूनिवर्सिटी की अंगरेजी की शिक्षक प्रो इंदिरा झा ने कहा कि महिलाओं को सशक्त बनाने के लिए समाज के हर वर्ग की भागीदारी जरूरी है. संपूर्ण […]

बोधगया: अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर बुधवार को मगध विश्वविद्यालय के डिपार्टमेंट ऑफ वुमेन स्टडी द्वारा अंगरेजी विभाग के सहयोग से सेमिनार का आयोजन किया गया. इसमें मुख्य अतिथि मिथिला यूनिवर्सिटी की अंगरेजी की शिक्षक प्रो इंदिरा झा ने कहा कि महिलाओं को सशक्त बनाने के लिए समाज के हर वर्ग की भागीदारी जरूरी है. संपूर्ण सृष्टि मातृ शक्ति से उद्भूत हुई है, जो कालक्रम में महाकाली, महालक्ष्मी व महासरस्वती के सगुण निराकार रूप में समस्त सृष्टि में बीजमंत्र ही प्रस्फूटन है.

लेकिन, मध्य युग में नारियों को दरकिनार कर पितृसत्तात्मक व्यवस्था शुरू हुई और स्थिति यहां तक आ गयी कि आज स्त्री शिक्षा के नाम से स्वतंत्र विभाग भी स्थापित करना पड़ा.

प्रो झा ने कहा कि आज समाज के हाशिये पर स्थित ग्रामीण व आदिवासी क्षेत्रों में महिलाओं को जागृत करने का उपक्रम चल रहा है. इसमें समाज के हर वर्ग का सहयोग अपेक्षित है. इससे पहले सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ साउथ बिहार के स्कूल ऑफ एजुकेशन की डीन प्रो रेखा अग्रवाल ने कहा कि महिलाएं अगर आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर हों, तो वे ज्यादा सशक्त होंगी. उन्होंने कहा कि समाज को महिलाओं से अपेक्षा बढ़ती जा रही है व यह भी देखा जा रहा है कि महिला प्रबंधन ज्यादा प्रभावी व कारगर साबित हो रहा है. एमयू के शिक्षा विभाग स्थित सभागार में आयोजित सेमिनार को एमयू की कुलपति प्रो कुसुम कुमारी, कुलसचिव प्रो एनके शास्त्री, गया काॅलेज के अंगरेजी के विभागाध्यक्ष डॉ केके नारायण व शिक्षा विभाग के निदेशक डॉ इसराइल खां ने भी संबोधित किया. सेमिनार का उद्घाटन दीप प्रज्वलित कर किया गया. डॉ जनकमणि कुंवर व डॉ केके नारायण के नेतृत्व में छात्राओं ने एमयू के कुलगीत व स्वागत गान प्रस्तुत किया. सेमिनार में आये अतिथियों का अंगरेजी की विभागाध्यक्ष डॉ रहमत जहां ने स्वागत किया व सेमिनार के विषयवस्तु से अवगत कराया. सेमिनार में नारी शिक्षा विभाग की छात्राएं, शिक्षक व अन्य शामिल हुए.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >