लंबे समय से फरार अपराधी डुमरी से गिरफ्तार

मानपुर. मुफस्सिल व बोधगया थाने की पुलिस के संयुक्त छापेमारी में सोमवार की रात बारा गांव पास डुमरी मुहल्ला से लंबे समय से फरार अपराधी रोशन पासवान को गिरफ्तार कर लिया. थानाध्यक्ष कमलेश कुमार शर्मा ने बताया कि रोशन मुफस्सिल थाना क्षेत्र के परोरिया में गोलीबारी व बोधगया थाना क्षेत्र में लूटकांड का बांछित आरोपित […]

मानपुर. मुफस्सिल व बोधगया थाने की पुलिस के संयुक्त छापेमारी में सोमवार की रात बारा गांव पास डुमरी मुहल्ला से लंबे समय से फरार अपराधी रोशन पासवान को गिरफ्तार कर लिया. थानाध्यक्ष कमलेश कुमार शर्मा ने बताया कि रोशन मुफस्सिल थाना क्षेत्र के परोरिया में गोलीबारी व बोधगया थाना क्षेत्र में लूटकांड का बांछित आरोपित था.

वह लंबे समय से फरार चल रहा था. दूसरी तरफ लोदीपुर पहाड़ी में खदान से चोरी का डीजल व बैट्री खरीदने के मामले में अलावलचक गांव से एक युवक को हिरासत में लिया गया है. पुलिस ने बताया कि उसकी पहचान उदय कुमार यादव के रूप में हुई है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >