उल्लेखनीय है कि वाइस चांसलर जीबीएम कॉलेज की छात्रा रह चुकी हैं. निरीक्षण, बातचीत व शिक्षकों द्वारा प्रजेंटेंशन का अहम काम सुबह से शाम तक चलता रहा. शाम में सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किये गये. टीम के सदस्यों के चेहरे पर संतोष के भाव दिखे. उनके इस इशारे से कॉलेज प्रबंधन के बीच खुशी है. सोमवार को गौतमबुद्ध महिला कॉलेज में नैक की तीन सदस्यीय टीम आयी थी.
सदस्यों ने कॉलेज के इतिहास से लेकर वर्तमान की विशेषताओं पर जानकारी हासिल की. कॉलेज में मौजूद संसाधनों की बाबत कॉलेज जानकारी जुटायी. पठन-पाठन व स्मार्ट क्लास के तौर-तरीके को लेकर सवाल जवाब किये. बातचीत के दौरान कॉलेज व पठन-पाठन की बेहतरी का मुद्दा केंद्र में रहा. टीम में चेयरमैन प्रो. एपी पाधी, को-ऑडिनेटर डॉ पीएन प्रेमलता व सदस्य डॉ जुनिता शामिल थे. मौके पर यूनिवर्सिटी की ओर से सीसीडीसी प्रो उपेंद्र नाथ वर्मा, प्रिंसिपल डॉ सत्येंद्र प्रजापति आदि थे.
