ट्रेन से शराब के साथ युवक गिरफ्तार

गया: जीआरपी व सीआइबी की टीम ने आसनसोल पैसेंजर ट्रेन में छापेमारी कर शराब के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया है. रेल थानाध्यक्ष परशुराम सिंह ने बताया कि छापेमारी के दौरान 120 लीटर महुआ शराब व 500 पाउच के साथ मुफस्सिल थाना क्षेत्र के नौरंगा गांव निवासी जैकी कुमार को गिरफ्तार किया गया. सीआइबी […]

गया: जीआरपी व सीआइबी की टीम ने आसनसोल पैसेंजर ट्रेन में छापेमारी कर शराब के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया है. रेल थानाध्यक्ष परशुराम सिंह ने बताया कि छापेमारी के दौरान 120 लीटर महुआ शराब व 500 पाउच के साथ मुफस्सिल थाना क्षेत्र के नौरंगा गांव निवासी जैकी कुमार को गिरफ्तार किया गया.

सीआइबी इंस्पेक्टर बीके सिंह ने बताया कि सूचना मिली कि आसनसोल पैसेंजर ट्रेन से शराब लायी जा रही है. त्वरित कार्रवाई करते हुए जीआरपी व सीआइबी की टीमें इश्वर चौधरी हॉल्ट पहुंचीं व ट्रेन में छापेमारी कर शराब के साथ जैकी को दबोच लिया. जैकी को पूछताछ के बाद कोर्ट के आदेश पर जेल भेज दिया गया. छापेमारी दल में हवलदार प्रवीण कुमार मिश्र, अवधेश प्रसाद, महेंद्र चौधरी सहित अन्य जवान शामिल थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >