पुलिस ने सभी को कोतवाली थाने में लाकर पूछताछ की व आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है. छापेमारी का नेतृत्व कर रहे डीएसपी सतीश कुमार ने बताया कि एक एनजीओ द्वारा सूचना दी गयी थी कि सराय रोड के कई ठिकानों पर देह व्यापार का धंधा चल रहा है. इसके बाद छापेमारी की गयी व चार ठिकानों से 17 महिलाएं व छह पुरुषों को पकड़ा गया है. उन्होंने बताया कि कानूनी प्रक्रिया शुरू कर दी गयी है.
सराय रोड से 17 महिलाएं व छह पुरुष पकड़े गये
गया: कोतवाली थाना क्षेत्र के सराय रोड स्थित चार ठिकानों पर गुरुवार की दोपहर छापेमारी कर पुलिस ने 17 महिलाएं व छह पुरुषों को गिरफ्तार किया है. इन पर देह व्यापार का आरोप है. छापेमारी के दौरान मौके से पुलिस ने काफी मात्रा में आपत्तिजनक सामान बरामद हुआ है. छापेमारी में चार स्टूडेंट्स भी पकड़े […]

गया: कोतवाली थाना क्षेत्र के सराय रोड स्थित चार ठिकानों पर गुरुवार की दोपहर छापेमारी कर पुलिस ने 17 महिलाएं व छह पुरुषों को गिरफ्तार किया है. इन पर देह व्यापार का आरोप है. छापेमारी के दौरान मौके से पुलिस ने काफी मात्रा में आपत्तिजनक सामान बरामद हुआ है. छापेमारी में चार स्टूडेंट्स भी पकड़े गये हैं, जो मैट्रिक के परीक्षार्थी हैं.
काउंसेलिंग कर होगी पहचान
इस बारे में कोतवाली थानाध्यक्ष अजय कुमार ने बताया कि सभी महिलाओं को फिलहाल अल्पावास गृह में रखा जायेगा व किसी एनजीओ के माध्यम से उनकी काउंसेलिंग की जायेगी और देह व्यापार के धंधे को चलानेवालों की पहचान की जायेगी. उन्होंने बताया कि छापेमारी में मैट्रिक के चार परीक्षार्थी व दो वयस्क व्यक्ति पकड़े गये हैं. सभी पहलुओं पर छानबीन की जा रही है, महिलाओं में अधिकतर कोलकाता के तरफ की रहनेवाली हैं. मामले से जुड़े पहलुओं पर कार्रवाई की जा रही है. मामला दर्ज किया जा रहा है व काउंसेलिंग के बाद सभी को कोर्ट में पेश किया जायेगा.
बहन के इलाज के लिए कर रही यहां काम : सराय रोड में पुलिस की छापेमारी के बाद पकड़ी गयीं महिलाओं में से एक ने एक निजी चैनल को बताया कि वह कोलकाता से यहां आयी है. उसने कहा कि उसकी बहन बीमार है व उसके लिए पैसे की जरूरत है. हालांकि, इस दौरान वह मौजूद मीडियाकर्मियों व पुलिस पदाधिकारियों पर भी बिफरते हुए कहा कि बहन की जान बचाने के लिए वह यहां धंधा करने आयी थी. अब उसकी बहन की जान कौन बचायेगा. हालांकि, ऐसी दलील सुनने के बावजूद पुलिस ने सभी को कोतवाली थाने पहुंचा दिया. उल्लेखनीय है कि पिछले वर्ष भी होली के पहले सराय रोड के कई ठिकानों पर छापेमारी की गयी थी व देह व्यापार के आरोप में कई महिलाएं व पुरुषों को पकड़ा गया था.