गया: नशे में धुत होकर डेल्हा मोड़ पर हंगामा करने के आरोप में पकड़ा गया युवक पुलिस को चकमा देकर थाना परिसर से फरार हो गया.
देर रात तक डेल्हा पुलिस ने फरार आरोपित की धर-पकड़ के लिए कई संभावित ठिकानों पर दबिश दी, पर कहीं भी सफलता नहीं मिली.
जानकारी के अनुसार डेल्हा पुलिस ने सोमवार की रात को डेल्हा मोड़ के निकट से शराब के नशे में धुत होकर हंगामा कर रहे युवक को गिरफ्तार किया था. मंगलवार की सुबह पकड़े गये आरोपित को शौच के लिए ले जाया गया. शौच से निबटने के बाद युवक ने हाथ धोने की बात कही. हाथ धाेने के दौरान मौके पर खड़े पुलिस जवान को चकमा देकर वह फरार हो गया. थाना प्रभारी राजू कुमार ने बताया कि फरार आरोपित की गिरफ्तारी के लिए कोशिशें जारी हैं.
