एक सप्ताह में हो जायेगी 500 के नये नोटों की आपूर्ति
बोधगया. कालचक्र पूजा के दौरान बोधगया में पर्याप्त मात्रा में करेंसी की उपलब्धता बहाल करने व अतिरिक्त एटीएम लगाने का निर्देश डीएम कुमार रवि ने बैंक पदाधिकारियों को दिया है. डीएम ने बैंकरों को कहा कि कालचक्र पूजा के दौरान अपने-अपने बैंकों को आकर्षक लुक दें व श्रद्धालुओं के लिए अतिरिक्त काउंटर खोलने की व्यवस्था […]
बोधगया. कालचक्र पूजा के दौरान बोधगया में पर्याप्त मात्रा में करेंसी की उपलब्धता बहाल करने व अतिरिक्त एटीएम लगाने का निर्देश डीएम कुमार रवि ने बैंक पदाधिकारियों को दिया है. डीएम ने बैंकरों को कहा कि कालचक्र पूजा के दौरान अपने-अपने बैंकों को आकर्षक लुक दें व श्रद्धालुओं के लिए अतिरिक्त काउंटर खोलने की व्यवस्था करें.
इस बीच एलडीएम ने जानकारी दी कि गया जिले में करेंसी की समस्या नहीं है. उन्होंने बताया कि फिलहाल 100 व दो हजार रुपये के नोटों की आपूर्ति हो रही है, पर अब तक यहां 500 के नोटों की आपूर्ति पर्याप्त मात्रा में नहीं हो सकी है. उन्होंने बताया कि एक सप्ताह में यहां 500 के नये नोट उपलब्ध होने की संभावना है.
बैठक में डीएम ने कहा कि प्राथमिकता के आधार पर 500 के नये नोट की आपूर्ति का प्रयास किया जाये व जिले के सभी नौ करेंसी चेस्ट प्रभारियों को कालचक्र पूजा के आयोजन को देखते हुए आरबीआइ से 500 के पर्याप्त करेंसी की आपूर्ति की मांग पत्र भेजने का निर्देश दिया गया है. बैठक में डीडीसी संजीव कुमार, आरबीआइ के प्रतिनिधि, एलडीएम व विभिन्न बैंकों के जिला समन्वयक मौजूद थे.