लाइब्रेरी साइंस के स्टूडेंट्स को मिले 30 कंप्यूटर

बोधगया: मगध विश्वविद्यालय (एमयू) स्थित इंस्टीट्यूट ऑफ लाइब्रेरी साइंस में सोमवार को कंप्यूटर लैब का उद्घाटन कुलपति प्रो एम इश्तियाक ने किया. इस अवसर पर कुलपति ने कहा कि मगध विश्वविद्यालय के स्टूडेंट्स स्मार्ट हैं व इनके स्किल भी स्मार्ट होने चाहिए. इसके लिए तकनीकी रूप से भी स्मार्ट होना होगा. कुलपति ने छात्रों से […]

बोधगया: मगध विश्वविद्यालय (एमयू) स्थित इंस्टीट्यूट ऑफ लाइब्रेरी साइंस में सोमवार को कंप्यूटर लैब का उद्घाटन कुलपति प्रो एम इश्तियाक ने किया. इस अवसर पर कुलपति ने कहा कि मगध विश्वविद्यालय के स्टूडेंट्स स्मार्ट हैं व इनके स्किल भी स्मार्ट होने चाहिए. इसके लिए तकनीकी रूप से भी स्मार्ट होना होगा.

कुलपति ने छात्रों से कहा कि उन्हें संसाधन व सुविधाएं मुहैया करायी जा रही है, इसका सदुपयोग करें व ज्ञान अर्जित करने में कंप्यूटर लैब काफी उपयोगी होगा. इस मौके पर इंस्टीट्यूट के निदेशक डॉ कपिलदेव सिंह ने संस्थान की स्थिति से अवगत कराया व कुलपति का स्वागत अंग वस्त्र भेंट कर किया.

कुलपति ने भी उन्हें भरोसा दिलाया कि कंप्यूटर लैब में बिजली की आपूर्ति के लिए जेनरेटर की व्यवस्था करायी जायेगी. उद्घाटन समारोह में एमयू के सीसीडीसी डॉ यूएन वर्मा, कोर्स को-ऑर्डिनेटर डॉ एमएमए अंसारी व अन्य शामिल हुए. धन्यवाद ज्ञापन संस्थान के प्रशाखा पदाधिकारी लाला नवल किशोर प्रसाद ने किया. उल्लेखनीय है कि इंस्टीट्यूट ऑफ लाइब्रेरी साइंस में बीलीस में 60 व एमलीस में 60 स्टूडेंट्स हैं. इनके लिए तैयार किये गये कंप्यूटर लैब में 30 कंप्यूटर हैं. उद्घाटन समारोह में छात्राओं ने स्वागत गान की प्रस्तुति दी व बुके भेंट कर अतिथियों का स्वागत किया गया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >