600 लोगों ने करायी मुफ्त जांच

गया : सर्किट हाउस रोड व शहर के जीबी रोड स्थित श्याम सुंदर कॉप्लेक्स स्थित केंद्र पर नयी दिल्ली की प्रतिष्ठित लैब डाॅ लाल पैथ लैब ‍की ओर से मुफ्त स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया. इसमें ब्लड शुगर व कोलेस्ट्रॉल की मुफ्त जांच की गयी. करीब 600 लोगों ने जांच के लिए अपने ब्लड […]

गया : सर्किट हाउस रोड व शहर के जीबी रोड स्थित श्याम सुंदर कॉप्लेक्स स्थित केंद्र पर नयी दिल्ली की प्रतिष्ठित लैब डाॅ लाल पैथ लैब ‍की ओर से मुफ्त स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया. इसमें ब्लड शुगर व कोलेस्ट्रॉल की मुफ्त जांच की गयी. करीब 600 लोगों ने जांच के लिए अपने ब्लड सेंपल दिये.

लैब के हेड पंकज कुमार ने बताया कि लैब के नयी दिल्ली केंद्र ने पहली बार गया में मुफ्त कैंप का आयोजन किया गया है. संस्था पहले भी इस तरह के कैंप लगाती रही है और भविष्य में भी ऐसे और कई कैंप लगाये जायेंगे. इस आयोजन के लिए उन्होंने कंपनी के एमडी डॉ अरविंद लाल का शुक्रिया अदा किया व गया वासियों को भविष्य में बेहतरीन सुविधा उपलब्ध कराने का भरोसा दिलाया. इस दौरान लैब के प्रशांत मिश्रा, सोनू, संदीप , विक्रम, शशि, मनोज, विशाल, पूजा, राखी आदि ने भी अपना योगदान दिया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >