सड़क हादसों में तीन लोगों की गयी जान

बेलागंज/टनकुप्पा : बेलागंज व टनकुप्पा इलाके में गुरुवार को हुए दो सड़क हादसों में तीन लोगों की मौत हो गयी. इनमें एक 15 वर्षीय स्कूली छात्रा भी है. जानकारी के अनुसार, बेलागंज के सिलौंजा मोड़ के पास एनएच-83 पर गुरुवार की सुबह करीब 11 बजे किसी वाहन की चपेट में आने से एक 15 वर्षीया […]

बेलागंज/टनकुप्पा : बेलागंज व टनकुप्पा इलाके में गुरुवार को हुए दो सड़क हादसों में तीन लोगों की मौत हो गयी. इनमें एक 15 वर्षीय स्कूली छात्रा भी है. जानकारी के अनुसार, बेलागंज के सिलौंजा मोड़ के पास एनएच-83 पर गुरुवार की सुबह करीब 11 बजे किसी वाहन की चपेट में आने से एक 15 वर्षीया स्कूली छात्रा की मौत घटनास्थल पर हो गयी. वह बेलागंज से कोचिंग कर अपने घर नीमचक गांव लौट रही थी.
घटना की जानकारी के बाद कोचिंग के छात्र-छात्राएं, गांववाले व परिजनों ने सिलौंजा मोड़ के पास एनएच-83 को लगभग-ढेड़ घंटे तक जाम कर दिया. सूचना पर पुलिस सिलौंजा मोड़ पहुंची और जाम समाप्त करवाने का हरसंभव प्रयास किया. लेकिन, आक्रोशित लोग डीएम व एसएसपी को घटनास्थल पर बुलाने की मांग पर अड़े रहे. सड़क जाम के चलते दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतार लग गयी. बाद में बीडीओ अनुपम कुमार घटनास्थल पर पहुंचे व परिजनों को पारिवारिक लाभ योजना के तहत 20 हजार व कबीर अंत्येष्टि योजना के तहत तीन हजार मुआवजे की घोषणा की व सड़क जाम समाप्त हुआ.
थानाध्यक्ष डॉ रामविलास यादव ने बताया कि नीमचक गांव के सत्येंद्र बिंद की बेटी आरती कुमारी बेलागंज से कोचिंग करके अपने घर लौट रही थी. इसी बीच सिलौंजा मोड़ के पास हादसा हो गया. ग्रामीणों ने बताया कि आरती इकलौती थी. उसके तीन भाई थे. आरती की मौत से उसके परिजनों सहित कोचिंग के छात्र-छात्राओं व शिक्षकों में गहरा शोक है.
उधर, टनकुप्पा के बरतारा मोड़ स्थित स्टेट हाइवे पर तेलबिगहा गांव के चमारी चौधरी की मौत बाइक के धक्के से हो गयी. वहीं धक्का मारनेवाले बाइक सवार फतेहपुर थाना क्षेत्र के सुरेंद्र साव की भी मौके पर मौत हो गयी. पुलिस ने शवों को कब्जे में लेते हुए मगध मेडिकल भेज दिया. टनकुप्पा थानाध्यक्ष नीरज कुमार ने बताया कि गुरुवार काे तीन बजे युवक सुरेंद्र साव मोटरसाइकिल पर सवार हो गया की ओर जा रहे थे. बरतारा मोड़ के पास हादसा हो गया, जिसमें वृद्ध चमारी चौधरी व युवक सुरेंद्र साव की मौत हो गयी. पुलिस ने दोनों के परिजनों को सूचना देकर थाने में बुलाया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >