गिरेगा पारा, आज कोहरे की चादर में रहेगा गया

गया: बढ़ते ठंड व शीतलहर के मद्देनजर राज्य सरकार ने जिला प्रशासन काे अलाव जलाने के लिए पहली किस्त के तहत दाे लाख रुपये भेजे हैं. जिला प्रशासन द्वारा ठंड काे देखते हुए बिहार सरकार के आपदा प्रबंधन विभाग से पांच लाख रुपये गया जिले में अलाव जलाने के लिए मांग की गयी है. जिला […]

गया: बढ़ते ठंड व शीतलहर के मद्देनजर राज्य सरकार ने जिला प्रशासन काे अलाव जलाने के लिए पहली किस्त के तहत दाे लाख रुपये भेजे हैं. जिला प्रशासन द्वारा ठंड काे देखते हुए बिहार सरकार के आपदा प्रबंधन विभाग से पांच लाख रुपये गया जिले में अलाव जलाने के लिए मांग की गयी है. जिला आपदा प्रबंधन विभाग के प्रभारी राकेश कुमार ने बताया कि पिछले साल दाे लाख 75 हजार रुपये आपदा प्रबंधन विभाग ने भेजे थे, जबकि पांच लाख से अधिक खर्च हुए थे.

पिछले साल पहली किस्त में दाे लाख आैर दूसरी किस्त में 75,000 रुपये आवंटित किये गये थे. हालांकि बढ़ती ठंड काे देखते हुए पिछले साल की अपेक्षा इस वर्ष अलाव के लिए रुपये पहले आवंटित कराये गये हैं. डीएम कुमार रवि ने आवंटित रुपये सभी सीआे काे आवंटित करा देने का निर्देश दिया, ताकि अलाव जलाया जा सके. उन्हाेंने सीआे काे दिये निर्देश में कहा है कि वैसे स्थानों पर अलाव जलायें जहां निर्धन व असहाय लाेग रहते हैं. उन्होंने वैसे चाैक-चाैराहे पर अलाव जलाने को कहा है जहां अधिक लोग एकत्र होकर आग ताप सकें. राकेश कुमार ने बताया कि पिछले वर्ष आवंटित रुपये से 50 हजार रुपये नगर निगम काे अलाव जलवाने के लिए दिये गये थे, बाकी रुपये सभी एसडीआे काे उनके अधीन के अंचलाें के लिए उप-आवंटित कराये गये थे, लेकिन इस बार डीएम ने सीधे सीआे काे रुपये भेजने का निर्देश दिया है.

गुरुवार काे दिनभर सूर्य के दर्शन न हाे सके. हवा में नमी की वजह से काेहरा ज्यादा पड़ रहा है आैर ठंड भी अधिक महसूस हाे रही है. गुरुवार काे ठिठुरन से लाेग कांपते दिखे. माैसम विज्ञान केंद्र, पटना की निदेशक अर्पिता रस्ताेगी ने बताया कि शुक्रवार काे घना काेहरा छाये रहने की उम्मीद है. उन्हाेंने इसे डेंजर फॉग बताया है. सर्द हवा भी बहेगी. उन्हाेंने ऐसे में लाेगाें से सावधानी बरतने काे कहा है. शरीर काे गरम कपड़े से ढके रहने की सलाह दी है. बंद घर या कमरे से अचानक बाहर न निकलें. उन्हाेंने बताया कि अभी रविवार तक कुहासे का असर रह सकता है. बुधवार की अपेक्षा गुरुवार काे अधिकतम तापमान चार डिग्री व न्यूनतम तापमान दाे डिग्री सेल्सियस गिरा है. गुरुवार काे न्यूनतम तापमान 10.7 डिग्री व अधिकतम तापमान 16.4 डिग्री सेल्सियस रिकाॅर्ड किया गया जबकि बुधवार काे न्यूनतम तापमान 12.3 डिग्री व अधिकतम तापमान 20.6 डिग्री सेल्सियस रहा. शुक्रवार काे तापमान में आैर गिरावट आने का अनुमान है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >