गया: देश की दूसरी आर्मी ट्रेनिंग एकेडमी की तुलना में गया आेटीए (ऑफिसर्स ट्रेनिंग एकेडमी) कमतर नहीं. यह उच्च कोटि की ट्रेनिंग एकेडमी है. 2011 में स्थापित इस आेटीए में संसाधनों की कुछ कमी रह गयी है, जिसे पूरा करने की कोशिश जारी है. अगले चार साल में ओटीए नये लुक में नजर आयेगी. ये बातें शनिवार को हाेनेवाली 10वीं पासिंगआउट परेड के पहले बुधवार को कमांडेंट अवार्ड सेरेमनी के बाद पत्रकाराें से डिप्टी कमांडेंट वीजी रामकृष्णन ने कहीं. उन्हाेंने कहा कि संसाधन पूरे हाे जाने के बाद आेटीए काे प्राप्त 750 कमांडेंट की ट्रेनिंग स्ट्रेंथ काे पूरा किया जायेगा.
डिप्टी कमांडेंट ने बताया कि 10वीं पासिंग आउट परेड व शुक्रवार की शाम होनेवाले मल्टी एक्टीविटी डिसप्ले (मैड) के मुख्य अतिथि आर्मी हेड क्वार्टर, दिल्ली के लेफ्टिनेंट जनरल सतीश दुआ (सेना मेडल, विशिष्ट सेवा मेडल, चीफ अॉफ इंटीग्रेटेड डिफेंस स्टॉफ टू द चेयरमैन, चीफ ऑफ स्टॉफ कमेटी) होंगे. उन्होंने बताया कि गया आेटीए से इस बार 246 कैडेट्स पास आउट हाे रहे हैं.
इनमें 30 कैडेट्स स्पेशल कमीशंड अफसर (एससीआे) व 119 कैडेट्स टेक्निकल इंट्री स्कीम (टीइएस) के हैं. यानी गया ओटीए से इस बार 149 सैन्य अधिकारी देश सेवा में जायेंगे. वहीं, 97 कैडेट्स टीइएस के हैं, जाे एक साल की ट्रेनिंग पूरी कर एमसीटी मऊ, एमसीएमइ सिकंदराबाद व सीएमइ पुणे में इंजीनियरिंग की पढ़ाई के लिए जायेंगे. इसके बाद गया आेटीए से ऑफिसर बन कर पास आउट होंगे. एक साल की ट्रेनिंग पूरी करनेवाले 97 टीइएस कैडेट्स में आठ विदेशी शामिल हैं. इनमें चार भूटान व चार वियतनाम के हैं. आठ विदेशियाें में दाे पुणे व छह मऊ इंजीनियरिंग एकेडमी में आगे की पढ़ाई के लिए जा रहे हैं.
श्री रामकृष्णन ने कमांडेंट अवार्ड सेरेमनी में कैडेटों का हाैसला बढ़ाते हुए कहा कि कठिन मेहनत व लगन के बल पर यह मुकाम हासिल हुआ है. अभी चुनौतियों की शुरुआत हुई है. आगे आैर भी चैलेंज स्वीकार करने हैं. देश की सुरक्षा व आन, बान, शान बनाये रखने में सैनिकाें काे पीछे मुड़ कर नहीं देखना है. यहां ट्रेनिंग के दौरान कैडेटों ने बेहतर प्रदर्शन किया है. उन्होंने कैडेट शिवम सिंह का नाम लेते हुए दूसरे कैडेट्स काे प्रेरित किया कि उन्होंने ट्रेनिंग के दौरान कई पुरस्कार प्राप्त किये. आेवरअॉल बेहतर परफॉरमेंस अवार्ड भी मिला. कालीधर कंपनी को बेहतर प्रदर्शन के लिए 2016 का कमांडेंट बैनर दिया गया. क्राॅस कंट्री दाैड़ में शिवम सिंह व शुभम साइकिया काे हाफ ब्लू, एथलेटिक्स में अरुण काे हाफ ब्लू अवार्ड से नवाजा गया. बेस्ट फायरिंग के लिए मुकेश कुमार काे स्वर्ण, करणदीप सिंह काे रजत व परज चाैहान काे कांस्य पदक से नवाजा गया.
मैड होगा आकर्षण का केंद्र. जिम्नाजियम, पीटी डिसप्ले, माइक्राेलाइट फ्लाइंग, घुड़सवारी प्रदर्शन, पायराे तकनीक आतिशबाजी, मलखंभ, स्काई डाइविंग, कलरी पयटु व बैंड डिसप्ले मैड के आकर्षण के केंद्र होंगे.
