सड़क से ऊंचे नाले व साफ सफाई ने बढ़ायी परेशानी

गया: वार्ड 15 के मुरारपुर मुहल्ले में रोड व मकान से ऊंचे नाले बनाये गये हैं. इसका खामियाजा यहां के लोग भुगत रहे हैं. लोगों का कहना है कि वार्ड पार्षद से शिकायत के बाद भी कोई काम नहीं हो सका. कुछ लोगों का कहना था कि पार्षद की बात नाले के ठेकेदार व इंजीनियर […]

गया: वार्ड 15 के मुरारपुर मुहल्ले में रोड व मकान से ऊंचे नाले बनाये गये हैं. इसका खामियाजा यहां के लोग भुगत रहे हैं. लोगों का कहना है कि वार्ड पार्षद से शिकायत के बाद भी कोई काम नहीं हो सका. कुछ लोगों का कहना था कि पार्षद की बात नाले के ठेकेदार व इंजीनियर ने नहीं सुनी. इसी वजह से यह स्थिति उत्पन्न हुई. हालांकि वार्ड में साफ-सफाई की स्थिति बहुत हद तक ठीक है.

मुरारपुर अल्पसंख्यक टोला में कुछ लोगों ने गली में सफाई नहीं कराये जाने की शिकायत की है. इस वार्ड ज्यादातर व्यावसायिक वर्ग के लोग हैं. इस वजह से कई गोदाम व मिनी फैक्टरियां यहां हैं. ऐसे में हर रोज काफी कचरा निकलता है. सभी वार्डों की तरह यहां भी प्रतिदिन चार लेबर नगर निगम से सफाई के लिए दिये जाते हैं. लोगों का कहना है कि इस वार्ड में चार से अधिक लेबर देने चाहिए. वार्ड में रंगबहादुर रोड दक्षिणी भाग, गोल बगीचा देवी स्थान, मुरारपुर काली स्थान, अनुग्रह नारायण रोड व जीबी रोड का पश्चिमी इलाका पड़ता है.

जो बन पड़ा किया
वार्ड के विकास के लिए जो बन पड़ा किया. इसके बाद भी कुछ काम संसाधन के अभाव में नहीं हो सके. कई योजनाएं मुख्यमंत्री निश्चय योजना के तहत ली गयी हैं. इनमें करीब छह करोड़ रुपये की योजना दी गयी है. दो योजनाओं की स्वीकृति प्राथमिकता के आधार पर मिल गयी है. इसके साथ ही 85 फीसदी नाली व गली पक्कीकरण का काम पूरा कर लिया गया है. वार्ड में 10 चापाकल, 150 सीएफएल बल्ब, 15 एलइडी लाइटें, एक हाइ मास्ट लाइट, एक प्याऊ व एक जलापूर्ति केंद्र (जिसे चालू कराने का काम किया जा रहा है) लगाया गया है. इसके अलावा 648 राशन कार्ड व 300 लोगों को पेंशन योजना का लाभ दिया गया है. वार्ड में नियमित साफ-सफाई पर विशेष ध्यान है. जो भी काम बच गये हैं, उसे चुनाव से पहले पूरा कर लिया जायेगा. वार्ड के काम को आसानी से निबटाने में पति का भरपूर सहयोग मिला.
अनिता अनु, पार्षद, वार्ड नंबर 15

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >