कहानियां पात्रों से कराती थीं रू-ब-रू

एएस कॉलेज के हिंदी विभाग ने किया आयोजित बिक्रमगंज कार्यालय : स्थानीय एएस कॉलेज के सभागार में हिंदी विभाग की तरफ से ‘प्रेमचंद की कहानियों के मानवीय मूल्य’ विषय पर गुरुवार को सेमिनार हुआ़ यह आयाेजन विश्वविद्यालय के निर्देश पर कॉलेज को नैक से मान्यता दिलाने व वीर कुंवर सिंह विश्वविद्यालय के रजत जयंती के […]

एएस कॉलेज के हिंदी विभाग ने किया आयोजित
बिक्रमगंज कार्यालय : स्थानीय एएस कॉलेज के सभागार में हिंदी विभाग की तरफ से ‘प्रेमचंद की कहानियों के मानवीय मूल्य’ विषय पर गुरुवार को सेमिनार हुआ़ यह आयाेजन विश्वविद्यालय के निर्देश पर कॉलेज को नैक से मान्यता दिलाने व वीर कुंवर सिंह विश्वविद्यालय के रजत जयंती के अवसर पर हुआ़
सेमिनार का उद्घाटन कॉलेज के प्राचार्य डॉ जवाहर लाल ने दीप जला कर किया़ उन्होंने कहा कि प्रेमचंद जी न सिर्फ हिंदी के महान कथाकार व उपन्यासकार थे. बल्कि, एक चित्रकार भी थे.
क्योंकि, उनकी शैली व भाषा पात्रों के चरित्र चित्रण को सामने प्रस्तुत कर देती थी़ पाठक को ऐसा लगता है कि न सिर्फ उनकी कहानियों को पढ़ रहे हैं, बल्कि पात्रों को देख भी रहे हैं. इस मौके पर हिंदी के शिक्षकों व शोधकर्ताओं ने विषय वस्तु पर अपना शोधपत्र प्रस्तुत किया. सेमिनार के अंत में डॉ कन्हैया राय ने धन्यवाद ज्ञापन किया. सेमिनार के संयोजक हिंदी विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ ललन सिंह ने सेमिनार का संचालन किया. सेमिनार को शिक्षक प्रो जगन्नाथ सिंह, डॉ सुधांशु शेखर, डॉ संतोष कुमार सिंह, वीरेंद्र सिंह, अमरेंद्र कुमार सिंह, राजेंद्र कुमार मिश्र, डाॅ राजबहादुर सिंह आदि ने संबोधित किया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >