होल्डिंग टैक्स में नगर निगम लेगा पुराने नोट

गया : होल्डिंग टैक्स के बकायेदार से नगर निगम पुराने 500 व एक हजार के नोट लेगा. इस बाबत आदेश जारी किया गया है. राजस्व पदाधिकारी विजय कुमार सिन्हा ने बताया कि पुराने बकायेदार, जिन्होंने अब तक अपना टैक्स नगर निगम को नहीं दिया है, वे टैक्स कलेक्टर के माध्यम से या खुद नगर निगम […]

गया : होल्डिंग टैक्स के बकायेदार से नगर निगम पुराने 500 व एक हजार के नोट लेगा. इस बाबत आदेश जारी किया गया है. राजस्व पदाधिकारी विजय कुमार सिन्हा ने बताया कि पुराने बकायेदार, जिन्होंने अब तक अपना टैक्स नगर निगम को नहीं दिया है, वे टैक्स कलेक्टर के माध्यम से या खुद नगर निगम में पुराने नोट से अपना टैक्स 24 नवंबर तक अदा कर सकते हैं. सरकारी व गैरसरकारी भवनों पर निगम के 16 करोड़ से अधिक बकाया है. पहले दिन ही सिकरिया मोड़ दुकान की बंदोबस्ती का पूरा पैसा नगर निगम में कई दुकानदारों ने जमा किये. इसके साथ ही तीन-चार दिनों से शिथिल पड़ी टैक्स वसूली ने गति पकड़ लिया है. मंगलवार को निगम में 6.71 लाख रुपये टैक्स के रूप में जमा कराये गये.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >