सूमो विक्टा में मिली युवक की लाश

गया. सोमवार की सुबह एक कार चालक का शव उसकी कार में ही मिलने से मंगला गौरी क्षेत्र में सनसनी मच गयी. मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. मृतक मुन्ना कुमार मंगलागौरी का ही रहने वाला था. उसके परिजनों का आरोप है कि मुन्ना के साथियों […]

गया. सोमवार की सुबह एक कार चालक का शव उसकी कार में ही मिलने से मंगला गौरी क्षेत्र में सनसनी मच गयी. मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. मृतक मुन्ना कुमार मंगलागौरी का ही रहने वाला था. उसके परिजनों का आरोप है कि मुन्ना के साथियों ने उसकी हत्या की है. परिजनों के मुताबिक, मुन्ना की हत्या जहर देकर की गयी है.

पुलिस मामले की पड़ताल में जुट गयी है. मृतक के परिजनों के अनुसार, दो दिन पहले ही मुन्ना को उसके ही साथी किराये पर सुमो विक्टा बुक करके रांची ले गये थे. इसके बाद अचानक रविवार की रात हार्ट अटैक से मुन्ना की मौत हो जाने की सूचना उसके साथियों ने दी.

यही नहीं, सोमवार की सुबह मुन्ना के साथी रांची से उसके शव को उसी सुमो विक्टा से लेकर वापस गया आये व मंगलागौरी मुहल्ले में गाड़ी में ही शव छोड़ कर फरार हो गये. परिजनाें का कहना है कि जब मुन्ना का शव देखा तो उसके मुंह के पास झाग जमा थे. चेहरे पर चोट के निशान भी हैं. परिजनों का आरोप है कि जो लोग मुन्ना को अपने साथ ले गये थे. उन्हीं लोगों ने मुन्ना की हत्या की है. इस मामले में मुन्ना के परिजनों ने मधुसूदन समेत चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >