तलवार व हॉकी स्टिक से छात्र को किया लहूलुहान

मानपुर: बैंक ऑफ बड़ौदा के बाहर सोमवार को कतार में घंटों खड़ा होकर अपनी बारी का इंतजार कर रहे एक छात्र ने कथित तौर पर कुछ स्थानीय लोगों की दबंगई का विरोध किया, तो मामला मारपीट तक पहुंच गया. बताया जा रहा है कि इसमें हॉकी स्टिक और तलवारें भी चमक उठीं और दबंगों के […]

मानपुर: बैंक ऑफ बड़ौदा के बाहर सोमवार को कतार में घंटों खड़ा होकर अपनी बारी का इंतजार कर रहे एक छात्र ने कथित तौर पर कुछ स्थानीय लोगों की दबंगई का विरोध किया, तो मामला मारपीट तक पहुंच गया. बताया जा रहा है कि इसमें हॉकी स्टिक और तलवारें भी चमक उठीं और दबंगों के गुर्गों ने छात्र पर हमला कर दिया, जिसमें छात्र समेत कई लोग जख्मी हो गये. जख्मी छात्र का नाम जयप्रकाश सिंह है और वह इंजीनियरिंग की पढ़ाई करता है.

हैरान करनेवाली बात यह है कि छात्र की पिटाई होती रही, लेकिन मौके पर खड़े पुलिस कर्मचारी तमाशबीन बने रहे. तलवार के वार से जख्मी छात्र को उसके साथियों ने पीएचसी में भरती कराया है. घटना के बाद अतिरिक्त फोर्स भेज कर मामले को शांत कराया गया.स्थानीय लोगों ने बताया कि दोपहर तीन बजे बैंक ऑफ बड़ौदा के बाहर लंबी कतार लगी हुई थी.

इसी बीच इलाके के कुछ दबंग तेजी से आये व बैंक में घुसने लगे. इस बात का जब कतार में खड़े एक छात्र ने विरोध किया, तो वे भड़क गये और युवक से गाली-गलौज करने लगे. उसी वक्त उनके गुर्गे तलवार, हॉकी व लाठी-डंडों के साथ पहुंच गये व छात्र पर हमला बोल दिया. उसे बचाने के लिए भीड़ में से एक-दो युवक आगे आये, तो उनकी भी बदमाशों ने बेरहमी से पिटाई कर दी. बैंक के बाहर हो रह उत्पात की सूचना पर मुफस्सिल थाने की पुलिस पहुंची और हस्तक्षेप किया. सूत्रों का कहना है कि प्रदेश सरकार के एक मंत्री के रिश्तेदार के इशारे पर घटना को अंजाम दिया गया है. जयप्रकाश सिंह ने थाने में चार लोगों के खिलाफ नामजद प्राथमिकी दर्ज करवायी है. पुलिस ने मनोज कुमार, संजय कुमार, आलोक कुमार उर्फ चोंचा व टिंकु कुमार (मानपुर कुम्हारटोली) के विरुद्ध मुकदमा दर्ज करते हुए मनोज को गिरफ्तार किया है. तीन आरोपित फरार बताये जाते हैं. थानाध्यक्ष कमलेश कुमार शर्मा ने बताया कि अन्य आरोपितों को भी तुरंत गिरफ्तार कर लेने का आश्वासन दिया गया है. बैंक ऑफ बड़ौदा के प्रबंधक श्रीकांत प्रसाद ने बताया कि मारपीट के कारण कुछ देर के लिए कार्य प्रभावित हुआ था, बाद में सेवा सामान्य हो गयी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >