बाल दिवस पर स्कूलों में बच्चों के डांस को सराहा

गया : शहर के एटी गेट स्थित इंडियन सेंट्रल स्कूल में सोमवार को बाल दिवस मनाया गया. विद्यालय के डायरेक्टर डॉ विनोद कुमार ने पंडित नेहरू के बारे में बच्चों को बताया़ कार्यक्रम में छोटे-छोटे बच्चों ने डांस, संगीत, नाटक व भाषण प्रस्तुत किया़ इसमें छात्र-छात्राओं को मेडल देकर सम्मानित किया गया. वहीं, मगध कॉलोनी […]

गया : शहर के एटी गेट स्थित इंडियन सेंट्रल स्कूल में सोमवार को बाल दिवस मनाया गया. विद्यालय के डायरेक्टर डॉ विनोद कुमार ने पंडित नेहरू के बारे में बच्चों को बताया़ कार्यक्रम में छोटे-छोटे बच्चों ने डांस, संगीत, नाटक व भाषण प्रस्तुत किया़ इसमें छात्र-छात्राओं को मेडल देकर सम्मानित किया गया.

वहीं, मगध कॉलोनी स्थित रोड नंबर 10 में ब्राइट माइंड्स प्री स्कूल में भी कार्यक्रम हुआ़ छोटे-छोटे बच्चों की ओर से कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया़ कार्यक्रम का उद्घाटन स्कूल के डायरेक्टर प्रशांत कुमार ने किया. शहर के रामसागर तालाब स्थित जस्ट डांस अकादमी में बाल दिवस मनाया गया. कार्यक्रम का उद्घाटन अकादमी के डायरेक्टर धर्मेंद्र श्रीवस्ताव व सुभम श्रीवास्तव ने किया. बच्चों ने डांस प्रस्तुत किया़ अर्पणा कुमारी, अमित आर्यन, ओम प्रकाश अादि ने सारे जहां से अच्छा हिंदुस्तान हमारा गाने पर डांस किया़.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >