श्रद्धालुओं व सैलानियों को मिलेगी सुविधा

बोधगया: बोधगया स्थित बांग्लादेश बौद्ध मठ में शुक्रवार को आयोजित चीवरदान समारोह में मुख्य अतिथि डीएम कुमार रवि ने कहा कि बोधगया आने वाले बौद्ध श्रद्धालुओं की सेवा, सुविधा व सुरक्षा को लेकर सरकार व जिला प्रशासन हमेशा तत्पर है. डीएम ने कहा कि आने वाले दिनों में बौद्ध श्रद्धालुओं की सुविधा में और बढ़ोतरी […]

बोधगया: बोधगया स्थित बांग्लादेश बौद्ध मठ में शुक्रवार को आयोजित चीवरदान समारोह में मुख्य अतिथि डीएम कुमार रवि ने कहा कि बोधगया आने वाले बौद्ध श्रद्धालुओं की सेवा, सुविधा व सुरक्षा को लेकर सरकार व जिला प्रशासन हमेशा तत्पर है. डीएम ने कहा कि आने वाले दिनों में बौद्ध श्रद्धालुओं की सुविधा में और बढ़ोतरी की जायेगी.

भगवान बुद्ध की ज्ञानस्थली बोधगया आने वाले विभिन्न देशों के पर्यटकों व श्रद्धालुओं के लिए जिला प्रशासन हर वक्त तैयार रहता है. प्रशासन की पूरी कोशिश रहती है कि किसी को कोई असुविधा नहीं हो.

समारोह में बोधगया के विधायक कुमार सर्वजीत ने भी वक्तव्य रखा. स्वागत भाषण बांग्लादेश मोनास्टरी के प्रभारी भंते कल्याण प्रिय ने दिया. समारोह में बीटीएमसी के सचिव एन दोरजी, नगर पंचायत के उपाध्यक्ष दिनेश कुमार सिंह व अन्य भिक्षु मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >