ग्रामीण बैंक की कई शाखाओं में नहीं बदले नोट

गया : जिले की अधिकतर मध्य बिहार ग्रामीण बैंक की शाखाओं में नोट नहीं बदले गये. इसका कारण इन शाखाओं में रुपयों का नहीं होना है. जिले में मध्य बिहार ग्रामीण की कई शाखाओं में 100 के नोट उपलब्ध नहीं हैं. बैंक के मुख्य शाखा के प्रबंधक राजीव कुमार ने बताया कि ग्रामीण बैंक पूरी […]

गया : जिले की अधिकतर मध्य बिहार ग्रामीण बैंक की शाखाओं में नोट नहीं बदले गये. इसका कारण इन शाखाओं में रुपयों का नहीं होना है. जिले में मध्य बिहार ग्रामीण की कई शाखाओं में 100 के नोट उपलब्ध नहीं हैं. बैंक के मुख्य शाखा के प्रबंधक राजीव कुमार ने बताया कि ग्रामीण बैंक पूरी तरह से पंजाब नेशनल बैंक पर निर्भर है. वहीं से रुपये उपलब्ध कराये जाते हैं.

लेकिन, पहले दिन गुरुवार को पीएनबी द्वारा 20 लाख रुपये ही उपलब्ध कराये गये. जिले में ग्रामीण बैंक की कुल 91 शाखाएं हैं.यह रकम जरूरतों को पूरा नहीं कर सकती. प्रबंधक के मुताबिक अभी ग्रामीण बैंक को लगभग चार करोड़ रुपये की जरूरत है.

पीएनबी के वरीय पदाधिकारियों को इस संबंध में पत्र लिखा गया है. शुक्रवार को पैसे उपलब्ध हो जाते हैं, तो लोगों को नोटों को बदलने में परेशानी नहीं होगी. गौरतलब है कि ग्रामीण बैंक की कुछ शाखाएं, जहां 100 रुपये के नोट उपलब्ध हैं, वहां ग्राहकों के नोट बदले गये.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >