डॉक्टर दंपती के अपहरण मामले में आराेप गठित

गया: अपर जिला व सत्र न्यायाधीश प्रथम सच्चिदानंद सिंह की अदालत में चर्चित डॉ पंकज गुप्ता अपहरण कांड मामले में गुरुवार काे आराेप का गठन कर दिया गया. मामले में कुल नाै आराेपित हैं, इनमें अजय सिंह, सुनील सिंह, अमित सिंह, मृत्युंजय सिंह उर्फ बबलू, अनिल सिंह, विजय सिंह, राहुल कुमार साेनी व अमित कुमार […]

गया: अपर जिला व सत्र न्यायाधीश प्रथम सच्चिदानंद सिंह की अदालत में चर्चित डॉ पंकज गुप्ता अपहरण कांड मामले में गुरुवार काे आराेप का गठन कर दिया गया.

मामले में कुल नाै आराेपित हैं, इनमें अजय सिंह, सुनील सिंह, अमित सिंह, मृत्युंजय सिंह उर्फ बबलू, अनिल सिंह, विजय सिंह, राहुल कुमार साेनी व अमित कुमार के नाम शामिल हैं. इनके अतिरिक्त एक आराेपित पलामू के जेल में बंद है, जिस वजह से वह अदालत के सामने हाजिर नहीं हो सका. उस पर आराेप गठन नहीं हाे सका.

गाैरतलब है कि एक मई 2015 काे डॉ पंकज कुमार गुप्ता व उनकी पत्नी शुभ्रा गुप्ता का अपहरण कर लिया गया था. तब वे रांची से लाैट रहे थे. इस मामले में अपर लाेक अभियाेजक याेगानांद अंबष्ठ ने काेर्ट के समक्ष अपना पक्ष रखा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >