पितृपक्ष मेले का उद्घाटन, पिंडदान शुरू

पितृपक्ष मेले का उद्घाटन करते मंत्री डॉ मदन मोहन झा व अन्य. गया : गया के विष्णुपद मंदिर कैंपस स्थित पंडाल में गुरुवार की शाम पितृपक्ष मेले का उद्घाटन हुआ. रामानुजाचार्य मठ के महंत स्वामी वेंकटेश प्रपन्नाचार्य ने स्वस्ति वाचन व शंख ध्वनि से मेले का उद्घाटन किया. इस मौके पर जिला प्रशासन की आेर […]

पितृपक्ष मेले का उद्घाटन करते मंत्री डॉ मदन मोहन झा व अन्य.

गया : गया के विष्णुपद मंदिर कैंपस स्थित पंडाल में गुरुवार की शाम पितृपक्ष मेले का उद्घाटन हुआ. रामानुजाचार्य मठ के महंत स्वामी वेंकटेश प्रपन्नाचार्य ने स्वस्ति वाचन व शंख ध्वनि से मेले का उद्घाटन किया. इस मौके पर जिला प्रशासन की आेर से निकाली जानेवाली स्मारिका ‘तर्पण 2016’ का भी लाेकार्पण किया गया. उद्घाटन समारोह में बतौर अतिथि पहुंचे सूबे के भूमि सुधार व राजस्व मंत्री डॉ मदन माेहन झा ने कहा कि पूर्वजाें के प्रति श्रद्धा निवेदित करने की विश्व में ऐसी काेई जगह नहीं. इसलिए सभी का कर्तव्य है कि इसमें हर संभव मदद कर मेले काे यादगार बनाएं. देश-विदेश से गयाजी अपने पितराें काे माेक्ष दिलाने आने-वाले श्रद्धालु यहां से जब लाैटे.

ताे गयाजी व बिहार के बारे में अच्छा संदेश लेकर जाएं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >