ट्रेनों की सूचना नहीं मिलने पर यात्रियों ने किया हंगामा

बिजली सेवा बाधित होने पर प्रभावित रही पूछताछ सेवा गया. जंकशन स्थित पूछताछ कार्यालय से गुरुवार की दोपहर ट्रेनों के बारे में सूचना नहीं मिलने पर यात्रियों ने हंगामा कर दिया. यात्रियों ने बताया कि एक घंटे से ट्रेनों की जानकारी के लिए पूछताछ काउंटर पर खड़े रहे, लेकिन कोई कर्मचारी जानकारी देने ही नहीं […]

बिजली सेवा बाधित होने पर प्रभावित रही पूछताछ सेवा
गया. जंकशन स्थित पूछताछ कार्यालय से गुरुवार की दोपहर ट्रेनों के बारे में सूचना नहीं मिलने पर यात्रियों ने हंगामा कर दिया. यात्रियों ने बताया कि एक घंटे से ट्रेनों की जानकारी के लिए पूछताछ काउंटर पर खड़े रहे, लेकिन कोई कर्मचारी जानकारी देने ही नहीं आ रहा था. बिना सूचना ट्रेनें चला दी जा रही हैं. इधर, पूछताछ कार्यालय के कर्मचारियों ने बताया कि 11:45 से 12:45 तक बिजली नहीं रहने के कारण यात्रियों को सूचना देने में दिक्कत हुई.
अधिकारियों के आश्वासन पर शांत हुआ हंगामा : हंगामे की सूचना मिलते ही एरिया मैनेजर संदीप कुमार, स्टेशन प्रबंधक बीएन प्रसाद, यातायात इंस्पेक्टर विपिन कुमार सिन्हा व अन्य अधिकारी प्लेटफॉर्म पर आये और यात्रियों को समझाया. यात्रियों का आरोप है कि बिना सूचना के ही ट्रेनों को खोल दिया जा रहा है. अधिकारियों ने भी बताया कि बिजली में फॉल्ट आने के कारण पूछताछ सेवा प्रभावित हो गयी. अधिकारियों ने मिस्त्री को बुला कर बिजली ठीक कराने का निर्देश दिया. इसके बाद यात्रियों ने हंगामा करना बंद किया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >