जम्मूतवी-कोलकाता एक्सप्रेस का इंजन फेल, परेशान रहे यात्री

गया/फतेहपुर: गया-कोडरमा रेलखंड के दिलवा स्टेशन पर गुरुवार की सुबह जम्मूतवी-कोलकाता एक्सप्रेस का इंजन फेल हो गया. इसके बाद गझंठी से दूसरा इंजन लाकर ट्रेन को रवाना किया गया. इस दौरान एक घंटा से अधिक समय ट्रेन स्टेशन पर रुकी रही, जिससे यात्रियों को भारी परेशानी हुई. उधर, गया-कोडराम रेलखंड स्थित दिलवा व लालबाग स्टेशन […]

गया/फतेहपुर: गया-कोडरमा रेलखंड के दिलवा स्टेशन पर गुरुवार की सुबह जम्मूतवी-कोलकाता एक्सप्रेस का इंजन फेल हो गया. इसके बाद गझंठी से दूसरा इंजन लाकर ट्रेन को रवाना किया गया. इस दौरान एक घंटा से अधिक समय ट्रेन स्टेशन पर रुकी रही, जिससे यात्रियों को भारी परेशानी हुई.

उधर, गया-कोडराम रेलखंड स्थित दिलवा व लालबाग स्टेशन के बीच पोल संख्या 408/8 के पास ट्रैक्सन तार (ओवरहेड) टूटने के कारण डाउन लाइन पर करीब ढाई घंटे तक ट्रेनों का आना-जाना बंद रहा. पहाड़पुर ट्रैक्सन इंचार्ज मिथलेश कुमार ने बताया कि गुरुवार की दोपहर करीब 4.30 बजे ट्रैक्सन तार टूट गया था.

सूचना मिलने पर पहाड़पुर टीआरडी व गझंडी के कर्मचारियों ने मौके पर पहुंच कर तार को ठीक किया. इसके बाद शाम सात बजे से ट्रेनों का आना-जाना शुरू हुआ. ट्रैक्सन का तार टूटने के कारण जोधपुर एक्सप्रेस, दून एक्सप्रेस, आनंद बिहार-हावड़ा एक्सप्रेस व चंबल एक्सप्रेस ट्रेनें गया जंकशन पर देरी से पहुंचीं. साथ ही पहाड़पुर व गया के बीच कई ट्रेनें खड़ी रहीं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >