स्कूल परिसर से नाला निकाले जाने के खिलाफ लोग एकजुट

गया: राजकीय कन्या उच्च विद्यालय, रमना के अंदर से प्रस्तावित नाला निर्माण के विराेध में लोग एकजुट होकर आवाज बुलंद करने लगे हैं. मुहल्ले के लोगों ने डीएम से नाला निर्माण के खिलाफ शिकायत की है. लोगों का आरोप है कि अवैध तरीके से खड़े किये गये कुछेक घरों को बचाने के लिए यह षड्यंत्र […]

गया: राजकीय कन्या उच्च विद्यालय, रमना के अंदर से प्रस्तावित नाला निर्माण के विराेध में लोग एकजुट होकर आवाज बुलंद करने लगे हैं. मुहल्ले के लोगों ने डीएम से नाला निर्माण के खिलाफ शिकायत की है. लोगों का आरोप है कि अवैध तरीके से खड़े किये गये कुछेक घरों को बचाने के लिए यह षड्यंत्र रचा जा रहा है.

इसमें नगर निगम के वार्ड पार्षद भी शामिल हैं. मुहल्ले के लोगों का कहना है कि राजकीय कन्या उच्च विद्यालय शहर के सबसे पुराने स्कूलों में से एक है. षड्यंत्र के तहत इस स्कूल परिसर से नाला निकालने की योजना नगर निगम से पास कराने में कुछ लोग जुटे हैं. निगम की इसका मुआयना भी किया गया है.

स्कूल परिसर से नाला निकलता है, तो जलजमाव की समस्या आये दिन बनी रहेगी. छात्राओं को आये दिन इस समस्या से जूझना पड़ सकता है. शिक्षण कार्य भी प्रभावित हो सकता है. शिकायत करने वालों में नवीन कुमार, राजीव कुमार, मनोज कुमार, सुनील कुमार, रंजन कुमार, चैतन्य कुमार व सुजीत कुमार आदि भी शामिल थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >