जंकशन पर जल्द लगेगा मेडिकल कैंप

गया. श्रावणी व पितृपक्ष मेले की तैयारी को देखते हुए शुक्रवार को जंकशन स्थित मीटिंग हॉल में रेलवे अधिकारियों की बैठक हुई. एरिया मैनेजर संदीप कुमार ने कहा कि यात्रियों के लिए पेयजल, बिजली, स्वास्थ्य जांच सहित व अन्य सुविधाओं में कहीं कोई कमी नहीं रहनी चाहिए. स्टेशन प्रबंधक बीएन प्रसाद ने बताया कि यात्रियों […]

गया. श्रावणी व पितृपक्ष मेले की तैयारी को देखते हुए शुक्रवार को जंकशन स्थित मीटिंग हॉल में रेलवे अधिकारियों की बैठक हुई. एरिया मैनेजर संदीप कुमार ने कहा कि यात्रियों के लिए पेयजल, बिजली, स्वास्थ्य जांच सहित व अन्य सुविधाओं में कहीं कोई कमी नहीं रहनी चाहिए. स्टेशन प्रबंधक बीएन प्रसाद ने बताया कि यात्रियों के लिए जंकशन पर मेडिकल कैंप लगाया जायेगा.

पेयजल, बिजली, पखें व लाइट आदि को दुरुस्त किया जा रहा है. एरिया मैनेजर ने कर्मचारियों को निर्देश दिया कि एक-एक कर समस्याओं को दूर करें. उन्होंने इंजीनियरिंग विभाग के कर्मचारियों को प्लेटफॉर्म नंबर आठ व नौ पर लाइट, पखें व पेयजल की सुविधा जल्द मुहैया कराने को कहा.

प्लेटफॉर्म आठ पर एक वाटर कूलर भी लगाने की योजना बनायी गयी है. एरिया मैनेजर व स्टेशन प्रबंधक ने सिगनल सहित अन्य जगहों पर तैनात रेलवे कर्मचारियों से प्रतिदिन की रिपोर्ट देने को कहा. सिगनलों में आनेवाली खराबियों पर भी अधिकारियों ने संज्ञान लिया. किसी भी स्तर पर लापरवाही बरदाश्त नहीं की जायेगी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >