पितृपक्ष मेला क्षेत्र में निकले नगर आयुक्त सभी 42 प्याऊ को चालू करने का निर्देश

गया:पितृपक्ष मेले को लेकर नगर आयुक्त विजय कुमार ने शुक्रवार को विष्णुपद इलाके का भ्रमण कर तालाब, सड़क, पेयजल व नाली आदि का हाल जाना. निरीक्षण के दौरान श्री कुमार ने सहायक अभियंता शैलेंद्र कुमार सिन्हा को आदेश दिया कि पितृपक्ष मेले से पहले नाली व नाली के मेन होल में ढक्कन लगवाने का काम […]

गया:पितृपक्ष मेले को लेकर नगर आयुक्त विजय कुमार ने शुक्रवार को विष्णुपद इलाके का भ्रमण कर तालाब, सड़क, पेयजल व नाली आदि का हाल जाना. निरीक्षण के दौरान श्री कुमार ने सहायक अभियंता शैलेंद्र कुमार सिन्हा को आदेश दिया कि पितृपक्ष मेले से पहले नाली व नाली के मेन होल में ढक्कन लगवाने का काम पूरा कर लें. इसके साथ ही स्टेशन मेन रोड से विष्णुपद मंदिर, गया कॉलेज से काशीनाथ मोड़ व चौक आदि जगहों पर दो शिफ्टों में साफ-सफाई करायी जाये.

उन्होंने यह भी हिदायत दी कि यह सफाई हमेशा के लिए हो. शहर के विभिन्न तालाबों का केमिकल ट्रीटमेंट किया जाये. इसके साथ ही, जीर्णोद्धार का काम जल्द शुरू किया जाये. जल पर्षद के कार्यपालक अभियंता राकेश कुमार सिंह को आदेश दिया कि मेला क्षेत्र के सभी 42 प्याऊ को चालू कराया जाये.

हर प्याऊ को रंग-रोगन कराया जाये. गौरतलब है कि मंदिर परिसर व आसपास के इलाके में संवास सदन समिति द्वारा साफ-सफाई व्यवस्था का संचालन किया जायेगा. निरीक्षण के दौरान नगर निगम के अधिकारियों ने कहा कि इस बार की बैठक में क्षेत्र सीमांकन कर लिया जायेगा, ताकि मेला के दौरान किसी तरह का विवाद नहीं हो. निरीक्षण के दौरान पथ निर्माण विभाग के सहायक अभियंता मनीष कुमार वर्मा, नगर निगम के अभियंता सुबोध कुमार व अन्य अफसर मौजूद रहे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >